नोएडा एलिवेटेड रोड के नीचे की सड़क बनी परेशानी की जड़
नोएडा
RP Raghuvanshi
05 Nov 2025 06:03 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
05 Nov 2025 06:03 PM
नोएडा सेक्टर-82 से अगाहपुर तक बना भंगेल एलिवेटेड रोड पूरी तरह तैयार हो चुका है। चमचमाती सड़क दूर से आकर्षक जरूर लगती है, लेकिन फिलहाल यह वाहनों के लिए बंद है। एलिवेटेड रोड के नीचे की सड़क की हालत बेहद खराब है— सड़क जगह-जगह से उखड़ी हुई है और गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। Noida News
बता दे कि स्थानीय लोगों का कहना है कि नीचे की सड़क से रोज गुजरना अब किसी परीक्षा से कम नहीं रह गया है जो कि टूटी सड़क के कारण वाहन चालक रेंग-रेंग कर आगे बढ़ रहे हैं, जिससे हर दिन जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार तो छोटे वाहनों को गड्ढों में फंसने से उनका नुकसान भी हो रहा है। Noida News
जाने नोएडा वासियों का दर्द
बता दे कि 7X सेक्टर निवासी बृजेश कुमार ने कहा कि सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसमें वही के अमित गुप्ता ने कहा कि टूटी सड़क पर सफर बेहद मुश्किल हो गया है। उड़ती धूल से सांस लेना भी दूभर हो गया है। Noida News
बता दे कि भंगेल एलिवेटेड रोड के नीचे की यह सड़क सेक्टर-40, अगाहपुर, 41, 48, 49, बरौला, भंगेल और सलारपुर समेत कई गांवों और सेक्टरों के लोगों के लिए मुख्य मार्ग है। इसके अलावा 7X सेक्टरों के निवासी भी इसी रास्ते से सेक्टर-44 और सेक्टर-18 की ओर आते-जाते हैं।Noida News
प्राधिकरण का बयान
नोएडा प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने टूटी सड़क की स्थिति को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि इस सड़क की मरम्मत की जिम्मेदारी सेतु निगम की है। अरोड़ा के अनुसार, भंगेल एलिवेटेड रोड परियोजना में नीचे की सड़क का निर्माण कार्य भी शामिल है, जिसे सेतु निगम द्वारा ही कराया जाएगा। Noida News
बता दे कि स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। लोगों का स्पष्ट कहना है कि जब तक भंगेल एलिवेटेड रोड परियोजना पूरी नहीं हो जाती और वह आम लोगों के लिए नहीं खुल जाती, तब तक रोजमर्रा की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए नीचे की मौजूदा सड़क की मरम्मत करना बेहद जरूरी है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। Noida News