सेक्टर-81 की कंपनी में डकैती का खुलासा, दो गिरफ्तार
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 05:08 PM
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 05:08 PM
नोएडा (चेतना मंच)। थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर-81 की सी-45 कंपनी में हुई डकैती के मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से फैक्ट्री से लूटी गई नगदी, तांबे के तार आदि सामान बरामद किए हैं।
थाना फेस-2 के थाना प्रभारी सुजीत कुमार उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि सी-45 सेक्टर-81 में बदमाशों द्वारा फैक्ट्री में डकैती डाली गई थी।
उक्त डकैती के मामले में फरार चल रहे जीशान और सुहेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।उनके पास से 5 किलो 500 ग्राम तांबे के तार, कटर एवं 1 लाख रूपये की मशीन, 1500 रुपए आदि सामान बरामद किया है।