विज्ञापन
नोएडा से जल्दी ही एक क्रांतिकारी योजना की शुरूआत हो जाएगी। नोएडा से शुरू होने वाली इस योजना के द्वारा सडक़ दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों की जान बचाई जाएगी। इस योजना का नाम संजीवनी बूटी योजना रखा गया है।

Noida News : नोएडा से जल्दी ही एक क्रांतिकारी योजना की शुरूआत हो जाएगी। नोएडा से शुरू होने वाली इस योजना के द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों की जान बचाई जाएगी। इस योजना का नाम संजीवनी बूटी योजना रखा गया है। इस योजना के तहत किसी भी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने वाले व्यक्ति को मात्र एक रूपए के खर्चे में एयर एम्बुलेंस की सुविधा दी जाएगी। नोएडा से शुरू होने वाली इस क्रांतिकारी योजना की घोषणा हेलमेट मैन ऑफ इंडिया ने की है। Noida News
नोएडा, ग्रेटर नोएडा से लेकर दिल्ली-NCR में एक व्यक्ति को सडक़ पर फ्री हेलमेट बांटते हुए देखा जाता है। लोगों को सडक़ सुरक्षा के लिए जागरूक करने के मकसद से यह व्यक्ति फ्री में हेलमेट बांटता है। अब तक 75 हजार हेलमेट फ्री में बांटने वाले इस व्यक्ति का नाम हेलमेट मैन ऑफ इंडिया पड़ गया है। हेलमेट मैन ऑफ इंडिया का असली नाम राघवेन्द्र कुमार है। इन्हीं राघवेन्द्र कुमार ने नोएडा से एक क्रांतिकारी योजना ‘‘संजीवनी बूटी” शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के पायलट प्रोजेक्ट के तौर परप एयर एम्बुलेंस के रूप में तीन हेलीकॉप्टर तैनात किए जाएंगे। पायलट प्रोजेक्ट के तहत ये हेलीकॉप्टर यमुना एक्सप्रेस-वे पर तैनात होंगे। Noida News
नोएडा से शुरू होने वाली क्रांतिकारी योजना की बात करने से पहले हेलमेट मैन ऑफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध राघवेन्द्र कुमार के विषय में आपको बता देते हैं। दरअसल वर्ष-2014 में राघवेन्द्र कुमार के मित्र कृष्ण की नोएडा की एक सडक़ दुर्घटना में मौत हो गयी थी। बाइक पर चलते समय कृष्णा ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। डॉक्टरों का कहना था कि यदि कृष्णा ने हेलमेट पहना रखा होता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। उस दुर्घटना के बाद से राघवेन्द्र कुमार ने सडक़ दुर्घटनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का अभियान शुरू कर दिया था। राघवेन्द्र कुमार वर्ष-2014 से अब तक नोएडा, ग्रेटर नोएडा सहित भारत के 22 राज्य की सडक़ों पर घूम कर 75 हजार से अधिक हेलमेट बांट कर हजारों लोगों की जिंदगी बचा चुके हैं। राघवेन्द्र कुमार कहते हैं कि हमारा भारत सडक़ दुर्घटना का गुलाम हो चुका है और इस दुर्घटना पर विजय के बाद ही भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा। Noida News
हेलमेट मैन ऑफ इंडिया राघवेन्द्र कुमार जल्दी ही नोएडा से अपनी सबसे बड़ी क्रांतिकारी योजना शुरू करेंगे। इस योजना के विषय में राघवेन्द्र कुमार ने बताया कि भारत में सडक़ हादसे में घायल व्यक्ति को सिर्फ एक रुपये में हेलीकॉप्टर एयर एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी। सडक़ दुर्घटना के खिलाफ पिछले 12 वर्षों से लड़ाई लडऩे वाले हेलमेट मैन ऑफ इंडिया राघवेंद्र कुमार इस मिशन की शुरुआत अगले वर्ष 2027 में यमुना एक्सप्रेसवे पर 3 हेलीकॉप्टर एंबुलेंस के साथ पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस मिशन का नाम उन्होंने संजीवनी बूटी मिशन रखा है। हाल ही में एयर इंडिया टाटा के साथ उसके हेड ऑफिस गुडग़ांव वाटिका में कई बड़े अधिकारियों के साथ सडक़ सुरक्षा पर उनकी मीटिंग हुई। एयर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन ने हेलमेट मैन ऑफ इंडिया को सम्मानित किया। हेलमेट मैन ऑफ इंडिया राघवेंद्र कुमार ने अधिकारियों के बीच अपने विजन को एक H-3 फॉर्मूला में शेयर किया। H-3 का फुल फार्म हेलीकॉप्टर, हाईवे और हॉस्पिटल है। Noida News
एक हेलीकॉप्टर का लीज खर्च एक साल के लिए 7 करोड़ रुपए होता है, जो 500 घंटे उड़ेगी। इसमें फ्यूल और स्टाफ के खर्च भी इंक्लूड है। तीन हेलीकॉप्टर के लिए एक साल का लीज खर्च 21 करोड़ रुपये होता है। इस प्रोजेक्ट के लिए जितनी धनराशि की आवश्यकता है, सडक़ पर टोल से गुजर रही प्रति गाड़ी से सिर्फ 1 रुपये सर्विस के नाम पर लिया जाए तो महीने में 3 करोड़ रुपए प्राप्त होंगे और इस तरह साल में 36 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हो जाएगी। बची धनराशि से हॉस्पिटल और कार एंबुलेंस की संख्या बढ़ाने पर खर्च होगी। Noida News
विज्ञापन