सीमा हैदर का नया ''गदर'': फिल्म स्टॉर सनी देओल ने कहा बेचारी सीमा को माफ करो : Seema Haider Sunny Deol
Seema Haider Sunny Deol
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 05:24 PM
Seema Haider Sunny Deol : पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर मामले में रोज कुछ न कुछ नया हो रहा है। पाकिस्तान को खुली चुनौती देने वाली फिल्म गदर के स्टॉर व फिल्म स्टॉर सनी देओल ने सीमा हैदर होकर लेकर अनोखी टिप्पणी की है।
Seema Haider Sunny Deol
आपको बता दें कि फिल्म स्टॉर सनी देओल की नई फिल्म गदर-2 आने वाली है। इसी फिल्म के विषय में बताने के लिए सनी देओल आज तक नामक टीवी चैनल को इंटरव्यू दे रहे थे। 6 अगस्त, रविवार को प्रसारित यह इंटरव्यू जाने माने पत्रकार सुधीर चौधरी होस्ट किए जा रहे टीवी शो सीधी बात में था। इसी इंटरव्यू में सनी देओल ने पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को लेकर चपटपी टिप्पणी की है।
सीमा हैदर बेचारी है उसे माफ करो
इंटरव्यू के दौरान सुधीर चौधरी ने सनी देओल से सीधा सवाल किया कि आप सीमा हैदर के बारे में क्या सोचते हैं ? इस सवाल के जवाब में सनी देओल ने हंसते हुए कहा कि सीमा हैदर एक सच्ची प्रेमिका है। इसी प्रकार सच्चा प्रेम तो मेरी फिल्म गदर में भी था। गदर 2 में भी ऐसा ही कुछ दर्शकों को देखने के लिए मिलेगा।
सनी देओल ने आगे कहा कि सीमा हैदर एक सीधी साधी महिला है। लोगों को चाहिए कि उस बेचारी को माफ कर दें। सीमा हैदर पर इस टिप्पणी के बाद इंटरव्यू में प्यार, मोहब्बत की ढेर सारी बात हुई। इंटरव्यू में सनी देओल ने साफ कहा कि प्यार, मोहब्बत दिल का एहसास है। प्रेम करने व्यक्ति स्त्री या पुरुष अपने प्रेम को हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।
गदर फिल्म में नल उखाड़ने वाले सीन से लेकर सनी देओल के 100 किलो के हाथ वाल डॉयलाग की भी इंटरव्यू में चर्चा हुई।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।