नोएडा के सीईओ के आदेश पर कंपनी के खिलाफ एफआईआर, संगीन आरोप
Noida News
भारत
चेतना मंच
08 Jul 2025 08:48 PM
Noida News : नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ लाकेश एम ने नोएडा के विकास कार्यों में लगी कंपनियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. अब नोएडा के विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी. सीईओ की सख्ती के बाद अंतर्राष्टीय गोल्फ कोर्स के निर्माण में लगी कंपनी के खिलाफ ग्रेटर नोएडा के थाना नालेज पार्क में एफआईआर दर्ज की गई है.
सीईओ ने निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स का किया निरीक्षण
आपको बता दें कि नोएडा प्राधिकरण द्वारा नोएडा के सेक्टर 151ए में अंतर्राष्टीय गोल्फ कोर्स का निर्माण कराया जा रहा है. नोएडा के सेक्टर 151ए में निर्माणाधीन अंतर्राष्टीय गोल्फ कोर्स 114 एकड भूमि पर विकसित किया जा रहा है. इसमें 94.369 एकड में गोल्फ एरिया, 6.895 एकड में क्लब और पार्किंग एरिया, 7.910 एकड में डाइविंग रेंज एरिया, 9.289 एकड में हेलीपोर्ट और 4.614 एकड में हेलीपोर्ट एप्रोच रोड एरिया बनाया जा रहा है. इसके निर्माण में 140 करोड रुपए खर्च होंगे. निर्माण में देरी के कारण परियोजना की लागत में 11 करोड की वृद्धि हो चुकी है. नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ लोकेश एम ने सोमवार को सेक्टर 151ए में निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स का निरीक्षण किया था. गोल्फ कोर्स का निर्माण कार्य बंद देख नोएडा के सीईओ डॉ लोकेश एम ने गोल्फकोर्स का निर्माण कर रही कंपनी कश्यपि इंफ्रास्टक्चर प्राइवेट लिमिटेड को ब्लैकलिस्ट करने तथा एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए.
ग्रेटर नोएडा के थाने में दर्ज हुई एफआईआर
नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 10 के अवर अभियंता एसके सिंह ने नोएउा के सेक्टर 151ए में अंतर्राष्टीय गोल्फ कोर्स निर्माण कर रही कंपनी कश्यपि इंफ्रास्टक्चर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. कंपनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 316(2) के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है. नोएडा प्राधिकरण के अवर अभियंता एसके सिंह द्वारा लिखाई गई एफआईआर में कंपनी पर लापरवाही बरतने सहित कई बडे आरोप लगाए गए हैं.
कंपनी पर लगाए संगीन आरोप
नोएडा के सेक्टर 151ए में अंतर्राष्टीय गोल्फ कोर्स का निर्माण कर रही कंपनी कश्यपि इंफ्रास्टक्चर प्राइवेट लिमिटेड पर आरोप लगाया गया है कि गोल्फ कोर्स का निर्माण करने वाली कंपनी कश्यपि इंफ्रास्टक्चर ने निर्माण कार्य की प्रगति को लगभग शून्य करते हुए काम रोक दिया है. कंपनी के खिलाफ पेटी ठेकेदार को भुगतान न करने की भी शिकायत मिली है. जबकि प्राधिकरण द्वारा कंपनी को समय समय पर भुगतान किया जा रहा है. गोल्फ कोर्स का निर्माण रुकने के कारण भूमि पर जानवर, जंगली पेड एवं असमाजिक तत्वों द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है.
गोल्फ कोर्स के सदस्य वापस मांगने लगे हैं मेंबर शिप फीस
नोएडा प्राधिकरण के अवर अभियंता एसके सिंह ने बताया िक गोल्फ कोर्स की सदस्यता लेने वाले मेंबर भी अब अपनी मेंबर शिप फीस वापस मांगने लगे हैं. क्योंकि गोल्फ कोर्स का निर्माण कार्य रुका हुआ है. कंपनी की इस बडी लापरवाही के कारण नोएडा प्राधिकरण की छवि भी खराब हो रही थी. Noida News