नोएडा में ऊँ नम: शिवाय के जयघोष से गूंज उठे शिवालय
Noida News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 05:46 PM
Noida News : आज महाशिवरात्रि (Mahashivaratri) के अवसर पर नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा (Noida and Greater Noida) के सभी शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लम्बी-लम्बी कतारें देखी गईं। महिलाओं, बच्चों, युवाओं तथा बुजुर्गों ने लाइन लगाकर शिवालयों में जलाभिषेक किया तथा पूजा-अर्चना की।
मंदिरों में पूजा-अर्चना व जलाभिषेक की लगी कतारें
आज सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-2 के लाल बाबा मंदिर, सेक्टर-20 स्थित हनुमान मंदिर, सेक्टर-33 इस्कॉन मंदिर, सेक्टर-50 के शिव मंदिर, सेक्टर-31 निठारी शिव मंदिर, सेक्टर-12 के कलरिया बाबा मंदिर, सेक्टर-62 रजत विहार के मंदिर, सेक्टर-11 के प्राचीन वोडा महादेव मंदिर में सुबह से ही सैकड़ों लोगों ने पूजा-अर्चना की तथा भगवान शिव को जलाभिषेक किया।
Noida News :
दिन भर मंदिरों में ऊँ नम: शिवाय का जयघोष चल रहा था तथा कीर्तन व भजन चल रहे थे। शाम को कई मंदिरों में संकीर्तन भी है। Noida News :