
Noida News (चेतना मंच)। डीके पेजेंट की ओर से 23 से 25 सितंबर तक नेशनल ब्यूटी पेजेंट ‘प्राइड ऑफ़ इंडिया’ मिस, मिसेज व मिस टीन इंडिया 2023 के स्टेट विनर क्राउनिंग राउंड का आयोजन किया गया।
दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में महाराष्ट्र से फर्स्ट रनर अप रही शिवांजलि विलास देविकर को प्राइड ऑफ़ इंडिया ‘मिस इंडिया 2023’ में मिस महाराष्ट्र स्टेट विनर के टाइटल से सम्मानित किया गया।
डीके प्रेजेंट की फाउंडर जिम्मी गरिमा ने बताया कि यह सभी विनर्स स्टेट लेवल की फाइनल लिस्ट हैं। डीके प्रेजेंट के को-फाउंडर गुड्डू कुरैशी ने बताया कि विनर की नेशनल लेवल क्राउनिंग सेरेमनी दिसंबर में राजधानी दिल्ली में ही आयोजित की जाएगी।
तीन दिन तक चले इस मेगा ब्यूटी पेजेंट में विनर्स की क्राउनिंग सेरेमनी के साथ-साथ उनके पोर्टफोलियो शूट्स एक्टिविटीज भी की गई।