
Uttar Pradesh News: नोएडा। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनय वर्मा का कुलदीप अवाना, जिला महामंत्री ग्रामीण मोर्चा, ने सेक्टर-104 स्थित अपने कार्यालय पर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक विनय वर्मा और हरीश वर्मा जी का पटका पहनाकर अभिनंदन किया गया। जिला महामंत्री कुलदीप अवाना ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना और जनप्रतिनिधियों से संवाद बनाए रखना संगठन की मजबूती का प्रतीक है। इस अवसर पर डॉ. प्रसनजीत मैत्रा, सोनू राणा, सत्यनारायण महावर, लाल सिंह, गौरव अवाना, आशुतोष अवाना, दीपक अवाना समेत कई भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। Uttar Pradesh News: