विज्ञापन
गौतमबुद्धनगर के इतिहास के राजनीतिक पन्नों को पलटें तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन की नींव में दो प्रमुख चेहरों अशोक प्रधान और नवाब सिंह नागर की अहम भूमिका मानी जाती रही है।

Noida News : गौतमबुद्धनगर के इतिहास के राजनीतिक पन्नों को पलटें तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन की नींव में दो प्रमुख चेहरों अशोक प्रधान और नवाब सिंह नागर की अहम भूमिका मानी जाती रही है। इन दोनों नेताओं की जोड़ी ने शुरुआती दौर में जिले में पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ सत्ता में भी मजबूत पकड़ दिलाई थी। समय के साथ संगठन में कई बदलाव हुए, नए नेतृत्व और नए पावर सेंटर उभरकर सामने आए, लेकिन अब एक बार फिर पुराने और भरोसेमंद चेहरों को आगे लाने की रणनीति पर चर्चा तेज हो गई है।
Noida News
वर्तमान समय में गौतमबुद्धनगर जिले में भाजपा के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि सक्रिय हैं। इनमें सांसद डॉ. महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर और जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह शामिल हैं। इसके अलावा विधान परिषद में श्रीचंद शर्मा और नरेंद्र भाटी जैसे नेता भी संगठनात्मक ढांचे का हिस्सा हैं। इन सभी नेताओं के बीच संगठन और विकास कार्यों को लेकर तालमेल की प्रक्रिया चलती रही है, लेकिन हाल के घटनाक्रमों ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा को जन्म दिया है।
Noida News
जेवर एयरपोर्ट परियोजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में देखा जाता है। इसके पूरा होने के बाद क्षेत्रीय राजनीति में एक नया संतुलन बनता दिख रहा है। एयरपोर्ट से जुड़े प्रचार और राजनीतिक श्रेय की होड़ पर हाल के समय में विराम जैसी स्थिति देखी जा रही है, जिससे संगठन के भीतर रणनीतिक बदलावों की चर्चा और तेज हो गई है।
Noida News
पार्टी के भीतर यह चर्चा भी सामने आ रही है कि संगठन अब पुराने और भरोसेमंद कार्यकतार्ओं को फिर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में लाने पर विचार कर सकता है। इसी क्रम में पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर का नाम क्षेत्रीय अध्यक्ष पद के लिए संभावित दावेदार के रूप में सामने आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी संगठन में यह विचार किया जा रहा है कि जमीनी स्तर पर लंबे समय तक सक्रिय रहे नेताओं को फिर से मजबूत भूमिका दी जाए, ताकि संगठनात्मक ढांचे को और मजबूती मिल सके।
Noida News
विज्ञापन