विज्ञापन
नोएडा में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करके सिंधी समाज ने बड़ा संकल्प लिया है। इस संकल्प में सिंधी समाज ने तय किया है कि भारत को विकसित भारत बनाने के काम में सिंधी समाज अपना भरपूर योगदान प्रदान करेगा।

Noida News : नोएडा में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करके सिंधी समाज ने बड़ा संकल्प लिया है। इस संकल्प में सिंधी समाज ने तय किया है कि भारत को विकसित भारत बनाने के काम में सिंधी समाज अपना भरपूर योगदान प्रदान करेगा। नोएडा शहर में आयोजित सिंधी समाज के खास कार्यक्रम में सिंधी समाज के इतिहास तथा संस्कृति से समाज के युवा वर्ग को अवगत कराया गया। इस आयोजन में सिंधी समाज की अनेक हस्तियों ने भाग लिया। Noida News
रविवार 7 जून 2026 को नोएडा के केपटाउन, सेक्टर-74 के क्लब-1 में सिंधी अकादमी उत्तर प्रदेश द्वारा भारतीय सिंधू सभा, उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) के सहयोग से “सिंधी सुर-साहित्य में नई पीढ़ी की भूमिका” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौतम बुद्ध नगर के जीएसटी कमिश्नर श्री संदीप भागिया, न्यूज़ 18 चैनल के प्रबंध संपादक किशोर अजवानी, एनसीपीएसएल के पूर्व निदेशक प्रोफेसर रवि प्रकाश टेकचंदानी, वरिष्ठ पत्रकार एवं एनसीपीएसएल के पूर्व उपाध्यक्ष श्रीकांत भाटिया, सिंधी अकादमी उत्तर प्रदेश के निदेशक अभिषेक कुमार अखिल तथा भारतीय सिंधू सभा, उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) के प्रदेश अध्यक्ष IITian नरेश कुमार जोतवानी ने भाग लिया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित 10 से 20 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों को संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने अपने अनुभवों के आधार पर नई पीढ़ी को सिंधी समाज के गौरवमयी इतिहास से अवगत कराया तथा यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने में अपनी भूमिका निभाने और अपने करियर में नई-नई ऊँचाइयों तक पहुँचने के लिए प्रेरित किया। Noida News

कार्यक्रम के दूसरे सत्र का संचालन हीरल कवलानी, पूजा रावलानी एवं एना द्वारा किया गया। इस सत्र में उपस्थित विद्यार्थियों की सिंधियत संबंधी जानकारी को परखने के लिए पर्यवेक्षकों की निगरानी में लिखित एवं मौखिक परीक्षा आयोजित की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। सभी प्रतिभागी बच्चों को माननीय अकादमी निदेशक द्वारा मानदेय, उपहार एवं ट्रॉफियाँ प्रदान की गईं। श्री अखिल ने अकादमी के अध्यक्ष एवं यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में भविष्य में भी समाज के लिए ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही तथा कार्यक्रम के आयोजकों की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय इसरानी, मनीषा इसरानी, महेश हिंगोरानी, हरीश खिलवानी, अशोक मलकानी,कांता वाद्या ,पूजा सुमित रावलानी, ललित बिजलानी, विक्रमजीत शर्मा, रश्मि लालवानी, रिद्धि कल्याणी, संगीता रामरख्यानी, चंपा देवनानी, घनश्याम देवनानी, प्रेमप्रकाश, शंकर लाल कालरा, दीपक गुरनानी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों में काव्या लालवानी, चेष्टा कवलानी, सारिका गुरनानी, उर्वशी गुरनानी, दिशा भाटिया, समर्थ नानकानी, कुशल लालवानी सहित 60 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। Noida News
कार्यक्रम के सफल आयोजन में भारतीय सिंधू सभा के उपाध्यक्ष अजीत वाद्या, महिला मंडल की उपाध्यक्ष हीरल कवलानी, केया कवलानी, कपिल नानकानी, हिमांशु सिंह, रिंकू कुमार, प्रशांत कुमार एवं जया जोतवानी का विशेष योगदान रहा। साथ ही उपस्थित पत्रकार बंधुओं का सहयोग भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। कार्यक्रम में सुबह, शाम का नाश्ता और दिन के भोजन की व्यवस्था क्लब के भीतर ही उस्ताद रेस्टोरेंट में की गई थी।अधीन भर चला कार्य क्रम व्यवस्थित ढंग से संपूर्ण हुआ। अंत में नरेश जोतवानी ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया। Noida News
विज्ञापन