दलित महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर सपा ने तेज किया जनसंपर्क, राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन का नोएडा में स्वागत, भाजपा सरकार पर आरोप लगाया

संविधान और सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर 15 नवंबर को आगरा में प्रस्तावित दलित महासम्मेलन में जुटने का आह्वान
उत्तर प्रदेश के आगरा में आगामी 15 नवंबर 2026 को प्रस्तावित दलित महासम्मेलन को लेकर समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर में तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर द्वारा महामाया फ्लाईओवर के पास पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने सामाजिक रूप से पिछड़े, शोषित और वंचित वर्गों को अधिकार एवं अवसर दिलाने के लिए महत्वपूर्ण संवैधानिक व्यवस्था तैयार की। आरक्षण को उन्होंने वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
रामजी लाल सुमन ने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसी किसी भी कोशिश का विरोध करेगी, जिससे संविधान में बदलाव के कारण नागरिकों के संवैधानिक अधिकार प्रभावित हों।
उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान शासन के दौरान दलितों और पिछड़े वर्गों से जुड़े अधिकारों तथा सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इन वर्गों के अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी 15 नवंबर को आगरा में प्रस्तावित दलित महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव और मोहल्ले-मोहल्ले जनसंपर्क करने तथा लोगों को सम्मेलन के उद्देश्य से अवगत कराने का आह्वान किया।
महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा संविधान, सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से उठाती रही है। उन्होंने कहा कि आगरा में प्रस्तावित महासम्मेलन को लेकर गौतमबुद्ध नगर में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच व्यापक स्तर पर जनसंपर्क और तैयारियां की जाएंगी। कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन का फूल-मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया कार्यक्रम में ठा. बबलू चौहान (विधानसभा अध्यक्ष, नोएडा), मुकेश प्रधान (उपाध्यक्ष), हरपाल सिंह (बाबासाहेब वाहिनी अध्यक्ष), महेश जाटव, गुड्डू चौधरी, मुन्ना आलम, बाबू प्रधान, लोकेश यादव, सोनू त्यागी, नितिन बाल्मीकि, संतोष चौटाला, रविन्द्र गौतम, मोहित गौतम, रंजन कुमार, चंकी गौतम, राजू टाक, निरोती सिंह, कृष्णा कुमार, टीटू गौतम, सतवीर गौतम, लाल सिंह गौतम, सुनील चौहान, विपिन बाल्मीकि, राजेश बाल्मीकि, दीपक छजलाना, राहुल मेहरा, सोनू कुमार, अजीत विश्वास, रामसहेली, अमित सिंह, रेखा शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन का फूल-मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया और 15 नवंबर को आगरा में प्रस्तावित दलित महासम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन