Noida News (चेतना मंच)। नोएडा (गौतमबुद्धनगर जनपद) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण 24 से 27 जनवरी तक जनपद गौतमबुद्धनगर की लुक्सर जिला कारागार में निरुद्ध किशोर अपचारियों के लिये अभियान चलेगा। इस अभियान में ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया जाएगा जो अपराध होने के समय संभावित रुप से नाबालिग थे तथा वह किशोर होने का दावे के लिये सहायक दस्तावेज दाखिल करने के लिए विधिक सहायता पाना चाहते है।
अपर जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ऋचा उपाध्याय ने राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह किशोर में नामित पैनल अधिवक्तागण एवं पराविधिक स्वयं सेवकगण तथा एल.ए.डी.सी.एस. के अधिवक्तागण के साथ बैठक का आयोजन किया।
बैठक में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित कैम्पेन के बारे में जानकारी उपलब्ध करायी गयी तथा उनको किशोरों को चिन्हित करने एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में अपर जिला जज ऋचा उपाध्याय के साथ एल.ए.डी.सी.एस. के अधिवक्ता, राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह में नामित पैनल अधिवक्तागण एवं पराविधिक स्वयं सेवकगण मौजूद थे।
नोएडा में 24 जनवरी को दूसरी बार एचसीएल साइक्लोथॉन का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष तथा नोएडा के विधायक पंकज सिंह, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह एवं एचसीएल कॉर्पोरेशन (स्ट्रेटजी) के अध्यक्ष सुंदर महालिंगम मौजूद रहेंगे।
इस कार्यक्रम का अयोजन साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया तथा उ.प्र. सरकार के सहयोग से किया जा रहा है। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उप्र सरकार के क्रीडा एवं युवा कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार शिरकत करेंगे।
नोएडा के सभी आरडब्ल्यूए अध्यक्षों तथा महासचिवों का अब बेरोकटोक के नोएडा प्राधिकरण में प्रवेश सुलभ हो जाएगा। फोनरवा द्वारा सभी लोगों के पास बनवाये जा रहे हैं। फोनरवा के महासचिव के.के. जैन ने बताया कि सभी आरडब्ल्यूए के अध्यक्षों तथा महासचिवों से पास के लिए फोटोग्राफ, पद, आवासीय पता, मोबाइल नंबर आदि का विवरण मांगा गया है। ये सभी विवरण नोएडा प्राधिकरण को दिए जाएंगे तथा प्राधिकरण से सभी का पास बनेगा ताकि ये लोग कभी भी बेरोकटोक नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रवेश कर सकें।