Noida News: नोएडा में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। नोएडा शहर में हुई चार दुर्घटनाओं में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नोएडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पीड़ितों ने संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई है। नोएडा पुलिस वाहन चालकों की तलाश में जुटी है।
कार सवार ने ई रिक्शा चालक को उड़ाया, मौत
नोएडा के सेक्टर-18 की जेजे कालोनी में ललित यादव रहता है। उसने बताया कि उसका 40 वर्षीय भाई दिलीप आटो चालक है। बीती 19 जुलाई को भाई वह सेक्टर-18 से सवारी लेकर एलिवेटेड होते हुए सेक्टर-73 में जा रहा था, तभी इस्कॉन के सामने एक कार चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए भाई के ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में भाई की मौत हो गई। वहीं आटो में बैठी एक सवारी घायल हो गई। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार है। पीड़ित की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
हादसों में दो अन्य हुए गंभीर रूप से घायल
थाना डिबाई बुलंदशहर के रहने वाले श्रीपाल सिंह गाजियाबाद में रहते हैं। उनका भतीजा प्रवीन कुमार किसी काम से सेक्टर-51 आया था। यहां से आटो में बैठकर परीचौक की ओर जा रहे थे, तभी तीन जुलाई को आटो में कार चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। इस हादसे में उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं नोएडा के थाना सेक्टर-39 में अभिनव आनंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 11 जुलाई को वेब मॉल सेक्टर-18 किसी काम से जा रहा था। रास्ते में बॉटेनिकल गार्डन स्टेशन के पास रांग साइड से आ रहे एक ई रिक्शा चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में वह घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उनका इलाज जारी है।
टक्कर मारकर किया घायल, फिर लूट लिए 15 हजार
नोएडा के थाना सेक्टर-58 में खोड़ा कालोनी निवासी देवेंद्र चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपना ट्रैक्टर और टैंकर लेकर 18 जुलाई को सेक्टर-62 होते हुए खोड़ा जा रहा था, तभी एक स्कॉर्पियो कार के चालक ने उनके ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गए और टैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसी बीच स्कॉर्पियो से तीन-चार लड़के उतरे। उन्होंने मदद करने की वजाए उनकी पॉकेट में रखे 15 हजार रुपए लूट लिए। पीड़ित के साथ मारपीट भी की। नोएडा। पुलिस मामला दर्ज कर स्कॉर्पियो चालकों की तलाश कर रही है। Noida News