छात्रा के अपहरणकर्ता ने पुलिस की जीप को उड़ाया, दो पुलिसकर्मी घायल
Noida News
नोएडा
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:37 AM
नोएडा में छात्रा के अपहरण के बाद पुलिस टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए उसके पीछे लगी हुई थी। फिल्मी अंदाज में आरोपी अपनी गाड़ी को भगा रहा था, वहीं नोएडा पुलिस की टीमें पीछे-पीछे अपनी गाड़ियां दौड़ा रही थी। जब आरोपी गांव की एक गली से गुजर रहा था, तभी पुलिस ने उसे घेरने का प्रयास किया। मगर उसने अपनी गाड़ी को नहीं रोका। खुद को बचाते हुए पुलिस ने आरोपी की गाड़ी के सामने दो बाइकों को फेंका। उनको भी आरोपी टक्कर मारता हुआ निकल गया, जिसके बाद पुलिस की जीप में टकरा गया। पुलिस ने उतरते ही आरोपी की गाड़ी के शीशे लोहे की भारी वस्तु मारकर तोड़ दिया। जिसके बाद आरोपी बमुश्किल से काबू हुआ। Noida News
मामूली रूप से दो पुलिसकर्मी हुए घायल
नोएडा में छात्रा के अपहरणकर्ता को पकड़ने के दौरान गिझौड़ चौकी की पीसीआर के चालक ने उसकी गाड़ी के सामने ही अपनी पीसीआर लगा दी, जिसमें आरोपी ने साइड से टक्कर मार दी। पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गया। वहीं आरोपी की कार का शीशा तोड़ते समय एसओजी का एक सिपाही घायल हो गया। दोनों को मामूली रूप से चोट लगी है। जिन्होंने निजी क्लिनिक पर मलहम-पट्टी कराई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी इस कदर पागलों की तरह भाग रहा था। यदि उसकी गाड़ी के सामने कोई भी आ जाता, तो वह उस पर कार को चढ़ा देता, लेकिन सूझबूझ का परिचय देते हुए पुलिस टीमों ने आरोपी को पकड़ा है।
अपहरण के दौरान कार में सवार थे तीन बदमाश
जब आरोपी छात्रा को अपहरण करने के लिए उसके स्कूल के बाहर पहुंचा था, तो उस समय कार में चालक के अलावा आरोपी युवक और एक अन्य शख्स मौजूद था। जब पुलिस ने उसे पकड़ा, तो कार में छात्रा और आरोपी मोनू यादव निवासी बहलोलपुर ही मौजूद था। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने नोएडा गिझौड़ से छात्रा को कार में अपहरण कर ले जाने के बाद अन्य दो को उतार दिया था। वह अकेले की छात्रा को कार में लेकर जा रहा था। ऐसे में एक ही को आरोपी बनाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने की बात भी कह रही है।
नोएडा में सुबह स्कूल के सामने हुआ था छात्रा का अपहरण
नोएडा के गिझोड गांव में स्थित एक स्कूल के बाहर एक युवक अपनी कार लेकर खड़ा हुआ था। कार का दरवाजा खुला हुआ था। सुबह 6:44 पर दो छात्राएं स्कूल की तरफ आ रही थी। कार के पास खड़े युवक ने एक छात्रा को अपनी तरफ बुलाया। छात्रा उसके पास जाकर बात करने लगी। बातचीत के दौरान युवक ने उसे कार में बैठने को कहा। इस पर छात्रा जाने लगी। युवक ने छात्रा की बाजू पकड़कर उसे जबरन कार में बैठा लिया और तेज गति में कार लेकर चला गया। स्कूल के आसपास खड़े लोगों ने इस मंजर को देखकर तुरंत स्कूल प्रबंधन को सूचना दी। स्कूल प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज देखने के पश्चात पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नोएडा थाना सेक्टर-24 प्रभारी विद्युत गोयल पुलिस टीम के साथ स्कूल पहुंचे और जांच पड़ताल की। Noida News