Noida : हाईराइज सोसायटी में समाजवादी पार्टी का जनाधार बढ़ा: सुनील चौधरी
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:40 AM
नोएडा। हाई राइज सोसायटी में रहने वाले लोगों का भी समाजवादी पार्टी के प्रति विश्वास लगातार बढ़ता जा रहा है, अभी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन दुबे के समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी ने उनका स्वागत कियाी। इस मौके पर सेक्टर-74 केपटाउन में एक नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सपा नेता सुनील चौधरी ने कहा की नवीन दुबे के आने से समाजवादी पार्टी शहर के अंदर काफी मजबूत हुई है। यह लगातार नोएडा के हाईराइज सोसायटियों के लोगों की समस्या को उठाते रहते हैं। हाईराईज सोसाइटी के निवासियों ने वर्तमान सरकार पर वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 5 साल पहले वर्तमान जनप्रतिनिधि ने जो लोगों से वादा किए थे, वह पूरे नहीं किए गए।
मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता गौरव कुमार यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर राइज सोसाइटी के विकास के साथ-साथ लोगों की समस्या का समाधान भी करवाया जाएगा।
इस मौके पर देवाशीष, राजीव पाठक, दिलवर सिंह रावत, गौरव कुमार यादव, कुलदीप शर्मा, हीरा सिंह नेगी, नीरज शर्मा, प्यारे लाल यादव, नवीन दुबे, जेपी रटूरी, अमित तिवारी, प्रशांत कुशवाहा, विशाल अग्रवाल, डीके श्रीवास्तव, जीशान खान, मानिक धर, मनोज पाठक, देवेंद्र कुमार, संजय, मनीष, जे के जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।