सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में हुई मौत को लेकर आखिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या सामने आया ? क्या मौत की वजह वही थी, जिसका शुरुआती जांच में पुलिस ने अंदेशा जताया था, या रिपोर्ट ने कोई नई तस्वीर पेश की ?

Noida News : निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में हुई मौत को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह फांसी लगाने से दम घुटना बताई गई है। कोली को पिछले साल निठारी हत्याकांड से जुड़े सभी 13 मामलों में अदालत ने बरी कर दिया था। इसके बाद वह हरिद्वार में रह रहा था, जहां 18 सितंबर को एक चाय की दुकान में उसका शव फंदे से लटका मिला था। Noida News
सुरेंद्र कोली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मेडिकल राय के तौर पर मौत का कारण मरने से पहले फांसी लगने के कारण दम घुटना (Asphyxia) बताया गया है। आसान शब्दों में कहें तो रिपोर्ट के मुताबिक फांसी के कारण शरीर में ऑक्सीजन की कमी हुई और इसी वजह से उसकी मौत हुई। कोली का शव हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में एक छोटी सी किराए की दुकान में फंदे से लटका मिला था। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या माना था, लेकिन परिवार की ओर से मौत की परिस्थितियों को लेकर सवाल उठाए गए थे। इसी वजह से पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सुरेंद्र कोली के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले थे। हालांकि, उसकी नाक और मुंह के आसपास खून के निशान दिखाई दिए थे। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली थी। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई। Noida News
पुलिस के अनुसार, सुरेंद्र कोली करीब एक महीने पहले हरिद्वार पहुंचा था। उसने सप्तऋषि इलाके में किराए पर छोटी सी दुकान लेकर चाय बेचने का काम शुरू किया था। बताया गया कि मौत से महज चार दिन पहले ही उसने दुकान शुरू की थी। Noida News
विज्ञापन