
Swami Rambhadracharya In Noida: अब फिर नोएडा में अध्यात्म की अविरल गंगा प्रवाहित होने जा रही है। 27 जुलाई से सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम (Noida Stadium) में पदमविभूषण जगदगुरू रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य (Swami Rambhadracharya) महाराज की रामकथा का श्री गणेश होगा। यह रामकथा 4 अगस्त तक चलेगी।
इस रामकथा (Ramkatha) का आयोजन श्री हनुमान सेवा न्यास तथा श्रीरामराज फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से कराया जा रहा है। कथा रोजाना सांय 3.00 बजे से शुरू होगी तथा सायं 7.00 बजे तक चलेगी। कथा के आयोजनकर्ता हिमांगी सिंह रघुवंशी, अमित भाटी तथा दिव्येश प्रताप का कहना है कि इस रामकथा Ramkatha) को सुनने के लिए हजारों की संख्या में भक्तगणों के आने की संभावना है।
बता दें कि नेत्रहीन स्वामी रामभद्राचार्य महाराज वेदों, उपनिषदों तथा अन्य धार्मिक ग्रंथों के न सिर्फ ज्ञाता हैं बल्कि उन्हें कंठस्थ सभी ग्रंथ याद हैं। श्रीरामजन्म भूमि विवाद में प्रमुख गवाह के तौर पर अदालत ने भी उनकी गवाही को काफी अहम माना था। जिसका प्रतिफल यह रहा कि अदालत ने श्री रामजन्म भूमि के पक्ष में निर्णय सुनाया। जिसके कारण अयोध्या में आज श्री रामलला का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। श्री बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (Shri Bageshwar Dham Sarkar Pt. Dhirendra Krishna Shastri) भी श्री रामभद्राचार्य (Rambhadracharya)के परम शिष्य हैं तथा उनके चरणों में शीश नवाकर स्वयं को धन्य समझते हैं।