नोएडा में जुटे देश-विदेश के कपड़ा व्यापारी, मिलेगा बड़ा मंच
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Jul 2025 02:11 PM
Noida News : वोकल फॉर लोकल को लोकल टू ग्लोबल में बदलने के लिए नोएडा में आज एक बड़ी नेटवर्किंग मीट आयोजित की गई। इस नेटवर्किंग मीट में नोएडा के अलावा देश विदेश के सैकड़ो कपड़ा व्यापारी शामिल हुए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग मंत्री राकेश सचान ने इस नेटवर्किंग मीट का उद्घाटन किया।
नोएडा में आयोजन किया गया नेटवर्किंग मीट
नोएडा वह देश-विदेश के कपड़ा व्यापारियों को एक बड़ा मंच प्रदान करने के लिए आज नोएडा में नेटवर्किंग मीट का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश सचान ने किया। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश सचान का स्वागत गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, एनएईसी अध्यक्ष ललित ठुकराल ने किया। इस नेटवर्किंग मीट में सभी जिलों के उत्पादों को बड़ा मंच मिलेगा और छोटे व्यापारियों का विकास होगा।
युवाओं को दे मिल रहा बड़ा रोजगार
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान ने कहा कि, नोएडा में आयोजित यह नेटवर्किंग मीट एमएसएमई तथा छोटे व्यापारियों के लिए बड़ी लाभकारी साबित होगी। उन्होंने कहा कि, अकेले नोएडा से ही 50 हजार करोड़ से अधिक का गारमेंट निर्यात किया जा रहा है। नोएडा उत्तर प्रदेश की शो विंडो है यहां का गारमेंट उद्योग युवाओं को बड़े स्तर पर रोजगार दे रहा है।
ग्रोथ कर रहा है MSME उद्योग
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना एक्सप्रेसवे के पास अप्रैल पार्क बनाने की मंजूरी दी है। इसके बन जाने के बाद जहां नोएडा से निर्यात बढ़ेगा वहीं हजारों युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। आज गारमेंट निर्यात के मामले में नोएडा उत्तर प्रदेश में नंबर वन बन चुका है। इस तरह के कार्यक्रमों से जहां जागरूकता आई है वहीं एमएसएमई उद्योग को बढ़ावा भी मिलता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2022 में एमएसएमई उद्योग को बढ़ाने के लिए जो योजना बनाई थी उसके बाद से उत्तर प्रदेश में एमएसएमई उद्योग काफी ग्रोथ कर रहा है और ग्रेटर नोएडा में होने वाला इंटरनेशनल ट्रेड शो एमएसएमई उद्योग से जुड़े उद्यमियों को एक बड़ा मंच प्रदान करता है। आज उत्तर प्रदेश का एमएसएमई उद्योग देश-विदेश में बाजार तक पहुंच रहा है।