जानिए नोएडा में किन स्थानों में लगाए जायँगे EV चार्जिंग स्टेशन

उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2022 के अंतर्गत नोएडा शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने एवं प्रदूषण नियंत्रण के दृष्टिगत हरित परिवहन के अंतर्गत नोएडा शहर में विभिन्न स्थानों पर EV चार्जिंग स्टेशन लगाया जाना प्रस्तावित है क्रम में नोएडा प्राधिकरण वी वह व अप रिन्यूएबल और एव चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के साथ एम ओ यू का गठन आज किया गया है गठित मु के अंतर्गत नोएडा शहर में 30 स्थान पर एव चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे
MoU 10 साल के लिए किया गया है। भविष्य में इसकी अवधि बढ़ाई भी जा सकती है। चार्जिंग स्टेशन लगाने का पूरा खर्च UPREV की ओर से किया जाएगा। प्राधिकरण की ओर से चार्जिंग स्टेशन के लिए स्थान उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए प्राधिकरण कोई वित्तीय सहायता नहीं देगा।
हर स्थान पर कम से कम दो चार्जर लगाए जाएंगे। इन चार्जरों से एक साथ दो कार और एक दोपहिया वाहन चार्ज किया जा सकेगा। चार्जिंग स्टेशन पर इस्तेमाल होने वाली बिजली के बदले प्राधिकरण को रेवेन्यू शेयरिंग के आधार पर प्रति यूनिट एक रुपये की दर से राजस्व मिलेगा
चार्जिंग स्टेशन सेक्टर-101, 78, 38 के बॉटेनिकल गार्डन, 76, 51, 119, 21ए, 81, 122, 129 और 132 समेत कई स्थानों पर प्रस्तावित हैं। इसके अलावा सेक्टर-154, 145, 146, 150, 144, NSEZ मेट्रो के पास, सेक्टर-18, 27, 29, सेक्टर-1, 38, 50, 15, 2, सेक्टर-24, सेक्टर-96 और सेक्टर-94 में भी स्टेशन लगाए जाएंगे।
विज्ञापन