नोएडा में महादेव ऐप की पहुंची आंच, 18 पर गैंगस्टर, कई फिल्म स्टार भी रडार पर
छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में बड़ा मुददा बने महादेव ऐप की आंच अब नोएडा में भी पहुंच गयी है
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:29 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:29 PM
Noida News : नोएडा। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में बड़ा मुददा बने महादेव ऐप की आंच अब नोएडा में भी पहुंच गयी है। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर "महादेव ऐप" के जरिए करोड़ों रूपये मिलने का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री को चुनाव में घेरा था।
नोएडा पहुंची "महादेव ऐप" की आंच
छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में महादेव ऐप का मुददा काफी छाया रहा। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को महादेव ऐप के जरिए करोड़ों रूपये मिलने का आरोप लगाकर भाजपा ने घेरा। अब नोएडा पुलिस ने महादेव बेटिंग ऐप के जरिए करोड़ों रूपये की ठगी करने वालों पर बड़ी कार्यवाही की तैयारी की है। नोएडा (गौतमबुद्धनगर) की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर नोएडा पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। केन्द्र सरकार ने ईडी के आग्रह पर महादेव बेटिंग ऐप पर पूरे देश में प्रतिबंध लगा दिया है। बंद करने के लिए नोएडा पुलिस ने भी पत्र लिखा था।
रडार पर फिल्म स्टार
महादेव बेटिंग ऐप मामले में कई फिल्म स्टार भी अलग-अलग एजेंसियों के रडार पर है। इन फिल्म स्टारों ने महादेव बेटिंग ऐप को लेकर कई विज्ञापन किए हैं और इन विज्ञापनों के जरिए इन स्टार्स को मोटी कमाई हुई है। ईडी और विभिन्न एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं।
खबर का अपडेट जारी है।