Noida News (चेतना मंच)। नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सलारपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जाता है कि रात को परिवार के सभी लोग साथ सोए थे, लेकिन सुबह उठते ही परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई।
Noida News in hindi
मूल रूप से ग्राम पांडेपुर हरदोई निवासी शिवकुमार अपने भाई के साथ सलारपुर गांव में रह रहा था। बीती रात्रि शिव कुमार ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। आज सुबह परिजन जब सोकर उठे तो उन्हें शिव कुमार फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजन उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया थाना प्रभारी के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन भी शिवकुमार द्वारा आत्महत्या किए जाने के बारे में कोई ठोस कारण नहीं बता पा रहे हैं।
गैंगस्टर व गौकश गिरफ्तार
नोएडा के थाना सेक्टर-63 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं थाना जारचा पुलिस ने तमंचे कारतूस के साथ एक शातिर गोकश को बंदी बनाया है।
थाना सेक्टर-63 प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर धीरज पुत्र धु्रव प्रसाद निवासी प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया पकड़ा गया आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था। उन्होंने बताया कि धीरज अपने साथियों को साथ मिलकर कलर प्रिंटर से नकली नोट छापकर उन्हें मार्केट में चलने का काम करता था।
वहीं, पुलिस ने ग्राम छोलस के पास से मुखबिर की सूचना पर शहाबुद्दीन उर्फ ततीरा को गिरफ्तार किया। इसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। थाना प्रभारी के मुताबिक पकड़े गए शहाबुद्दीन पर को गौकशी सहित कई अन्य मामले दर्ज हैं और वह शातिर बदमाश है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।