नोएडा में लगातार हो रही चोरियां, शातिर बदमाश हर दिन उड़ा रहे कीमती सामान
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 07:36 AM
Noida News : दिल्ली से सटे शहर नोएडा में चोरों का आतंक जारी है। ऐसे में नोएडा में शातिर बदमाशों ने अलग-अलग स्थान से दो लोगों के मोबाइल फोन चोरी कर लिए और मौका पाते ही फरार हो गए हैं। फिलहाल पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है।
चोर ने उठाया भीड़ का फायदा
थाना सेक्टर-39 में दर्ज कराई रिपोर्ट में गौरव पाल ने बताया कि वह सेक्टर -67 में जॉब करता है। सोमवार को वह सेक्टर-37 मार्केट में सब्जी खरीदने के लिए गया था। सब्जी मार्केट में भीड़ अधिक थी। इस दौरान किसी व्यक्ति ने उसकी जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया। उसने अपने मोबाइल फोन की काफी तलाक की लेकिन कोई पता नहीं चला। कॉल करने पर वह स्विच ऑफ मिला।
एक और मामला आया सामने
वहीं थाना फेस-2 में राकेश भाटी ने अपना मोबाइल फोन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। राकेश भाटी के मुताबिक रविवार की शाम को वह किसी काम से बाहर गया था कुछ समय बाद जब वापस लौटा तो कमरे में रखा उसका मोबाइल फोन गायब था। पुलिस का कहना है कि पीडि़तों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल की जा रही है।