नोएडा की सोसाइटी में रहने वाले लोगों के फ्लैट में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। जबकि सोसाइटी में गार्ड भी तैनात रहते हैं। ऐसे में ताला तोड़कर फ्लैट से चोरी होना सोसाइटी की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो रहा है। ऐसा ही मामला नोएडा के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र की एक सोसाइटी में देखने को मिला है। जहां पर चोरों ने फ्लैट का ताला तोड़कर लाखों की चोरी की है। नोएडा पुलिस मामले की जांच में जुटी है। Noida News
इंजीनियर के फ्लैट में हुई चोरी की वारदात
नोएडा सेक्टर-113 चोरों ने एक सोसायटी में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर के फ्लैट से लाखों की चोरी कर ली। चोर नोएडा के फ्लैट से करीब 1 लाख 70 हजार रुपये कैश के अलावा करीब 8 लाख रुपये कीमत की जूलरी लेकर फरार हो गए। लौटने के बाद चोरी के बारे में जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। 19 जुलाई को हुई वारदात में पुलिस ने एक सप्ताह बाद केस दर्ज किया गया है। इसके लिए उन्हें कई दिन चक्कर लगाने पड़े। पुलिस के अनुसार चोरी के संबंध में सीटीवीटी कैमरों के साथ वहां तैनात गार्ड से पूछताछ की जा रही है।
हाई सिक्योरिटी होने के बावजूद वारदात
जानकारी के अनुसार सुपरटेक केपटाउन सोसायटी में रहने वाले जयंत अरोड़ा ने बताया कि वह परिवार के साथ 12 जुलाई को जयपुर गए थे। वह 19 जुलाई को लौटे तो देखा कि मैन गेट बंद था, लेकिन अंदर लाइट्स आॅन थी। उन्होंने इस बारे में सिक्यॉरिटी सूचना दी और उनके सामने गेट को खोला गया। अंदर जाने पर अलमारी खुली हुई थी और उसने से कैश और जूलरी गायब थी। आरोप है कि हाई सिक्यॉरिटी होने के बाद चोर वारदात कर फरार हो गए। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस का अनुमान है कि चोर डक्ट के रास्ते फ्लैट में आए और चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि उनका फ्लैट फर्स्ट फ्लोर पर है, अंदेशा है कि बदमाश ग्राउंड फ्लोर की ग्रील से ऊपर चढ़ गए और फिर विडियो एसी की जगह पर लगे ग्लास हो हटाकर अंदर आकर चोरी की। Noida News