सबके लाड़ले रहे नोएडा के सपूत की तीसरी पुण्यतिथि मना रहा है शहर
Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:16 AM
Noida News : प्रिया गोल्ड तथा बीपी अग्रवाल का नाम नोएडा के हर नागरिक की जुबान पर है। जी हां, वही प्रिया गोल्ड वाले बीपी अग्रवाल जिनके बिस्किट भारत ही नहीं अपितु दुनिया भर में खाए जाते हैं। नोएडा में कोई सामाजिक कार्यकर्ता हो, राजनेता हो, उद्योगपति हो अथवा व्यापारी, नोएडा का एक भी नागरिक ऐसा नहीं है जो बीपी अग्रवाल को न जानता रहा हो। ठीक तीन साल पहले 1 जून 2021 को नोएडा के नागरिकों को रोता-बिलखता हुआ छोडक़र बीपी अग्रवाल स्वर्ग सिधार गए थे। पूरा नोएडा शहर शनिवार को बीपी अग्रवाल की तीसरी पुण्यतिथि मना रहा है। नोएडा के लाड़ले सपूत बीपी अग्रवाल की सफलता की कहानी एक अदभुत कहानी है। आज हम नोएडा के लोगों के दिलों में बसने वाले उद्योगपति बीपी अग्रवाल को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी सफलता की पूरी कहानी भी आपको बताते हैं। नोएडा के इस लाड़ले बेटे ने बेहद छोटी सी पूंजी से अपना व्यापार शुरू करके 2 हजार करोड़ रूपये के टर्नओवर वाली कंपनी खड़ी कर दी थी।
नोएडा के प्रसिद्ध उद्योगपति बीपी अग्रवाल को विनम्र श्रद्धांजलि
नोएडा में प्रिया गोल्ड के नाम से बिस्किट बनाने वाले बीपी अग्रवाल की आज तीसरी पुण्यतिथि है। इस पुण्यतिथि पर उन्हें पूरा नोएडा शहर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। बीपी अग्रवाल का पूरा नाम बल्लभ प्रसाद अग्रवाल था। बीपी अग्रवाल का खानदान मूल रूप से राजस्थान प्रदेश के कोठपुतली क्षेत्र का रहने वाला था। कोठपुतली में ही वर्ष 1949 में बीपी अग्रवाल का जन्म हुआ था। बीपी अग्रवाल के पिता का नाम कालीचरण अग्रवाल था। कालीचरण अग्रवाल व्यापार के सिलसिले में अपने पूरे परिवार के साथ कलकत्ता चले गए थे। वर्ष-1991 में एक बड़ा सपना लेकर बीपी अग्रवाल उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में आए थे। नोएडा शहर बीपी अग्रवाल को इस प्रकार रास आया कि वे नोएडा के ही होकर रह गए। नोएडा में आकर बीपी अग्रवाल ने सबसे पहले सेक्टर-4 में कोकोनट ऑयल बनाने की फैक्टरी शुरू की। उनकी कोकोनट फैक्टरी कुछ दिन ठीकठाक चलती रही। लेकिन ऑयल फैक्टरी का संचालन बीपी अग्रवाल के सपने से काफी छोटा था। वर्ष-1994 में बीपी अग्रवाल ने सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड कंपनी बनाकर प्रिया गोल्ड के नाम से बिस्किट बनाने शुरू किए। देखते ही देखते बीपी अग्रवाल की कंपनी द्वारा बनाए गए प्रिया गोल्ड बिस्किट पूरी दुनिया में छा गए। जिस दिन 1 जून 2021 को बीपी अग्रवाल यह दुनिया छोडक़र गए उस दिन प्रिया गोल्ड बनाने वाली उनकी कंपनी सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड का टर्न ओवर 2 हजार करोड़ रूपये का था। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि नोएडा का लाड़ला बेटा बन चुके बीपी अग्रवाल इतनी जल्दी दुनिया छोडक़र चले जाएंगे। नोएडा का शायद ही कोई ऐसा सामाजिक संगठन रहा हो जिसके साथ प्रिया गोल्ड के मालिक बीपी अग्रवाल का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध न रहा हो।
Noida News
बड़े दानदाता थे बीपी अग्रवाल
सामाजिक संगठनों को दान देने के मामले में बीपी अग्रवाल का कोई मुकाबला नहीं था। नोएडा के नागरिक बीपी अग्रवाल को सबसे बड़ा दानदाता यहां तक कि भामाशाह भी कहते थे। बीपी अग्रवाल राजनीतिक क्षेत्र में भी हाथ आजमाना चाहते थे। नोएडा शहरी क्षेत्र से उनके चुनाव लडऩे को लेकर कई बार योजनाएं बनीं, घोषणाएं भी हुईं, किन्तु परिवार के विरोध के कारण बीपी अग्रवाल नोएडा से कभी चुनाव नहीं लड़ पाए। उनके निधन से कुछ दिन पूर्व उन्हें उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार ने राज्यमंत्री का दर्जा दिया था। राजनीति में आगे न बढ़ पाने के कारण उन्होंने एक न्यूज चैनल खोलकर अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास किया। नोएडा के फिल्म सिटी में एक विशाल भवन बनाकर बीपी अग्रवाल ने सूर्या समाचार के नाम से न्यूज चैनल शुरू किया। दुर्भाग्य से वह चैनल चल रहीं पाया और बीपी अग्रवाल को चैनल बंद करना पड़ा। बीपी अग्रवाल को नजदीक से जानने वालों का कहना है कि चैनल में मोटी पूंजी लगाकर उसे चला न पाने का गम बीपी अग्रवाल के लिए किसी सदमे से कम नहीं था।Noida News
नोएडा के कुछ प्रबुद्घ नागरिक तो यहां तक मानते हैं कि न्यूज चैनल न चल पाने के गम के कारण ही बीपी अग्रवाल बीमार रहने लगे थे। यह बीमारी ही उनकी दु:खद मृत्यु का कारण बनी थी।Noida News
नोएडा शहर की पहचान बने चुके प्रिया गोल्ड बिस्किट (Priya Gold Biscuit) कंपनी के मालिक बीपी अग्रवाल (BP Aggarwal) के निधन से नोएडा समेत देश भर के उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी। कोलकाता में फ्लाइट से उतरते ही ब्लड प्रेशर का स्तर काफी नीचे जाने से हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई थी। बता दें कि बीपी अग्रवाल 1994 में छोटी सी पूंजी से बिस्किट का बिजनेस शुरू किया और जाते-जाते वह सलाना दो हजार करोड़ का टर्नओवर देने वाली सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड (Surya Food & Agro Limited) छोड़ गए थे।
उत्तर प्रदेश सरकार ने किया था नोएडा के लाल का सम्मान Noida News
1994 में बीपी अग्रवाल ने छोटी सी पूंजी से नोएडा शहर के सेक्टर-2 में सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड में प्रिया गोल्ड बिस्किट ब्रांड की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुडक़र नहीं देखा और सफलता के सौपान चढ़ते चले गए। नोएडा के बाद उन्होंने ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर तथा बाद में लखनऊ, हरिद्वार, ग्वालियर, जगदीशपुर, जम्मू और सूरत में फैक्ट्रियां लगाईं और कारोबार को विस्तार देते चले गए। बीपी अग्रवाल की कंपनी ने 2004 में इंटरनेशनल क्वालिटी क्राउन अवॉर्ड हासिल किया। इसके बाद उद्यमिता कौशल में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2006 में यूपी रत्न से नवाजा। बीपी अग्रवाल समाजसेवा में हमेशा अग्रणी रहे। उन्होंने नोएडा के इस्कॉन मंदिर के लिए भी काफी काम किया। इसके साथ ही नोएडा शहर के अग्रवाल मित्र मंडल से जुड़ी गतिविधियों में वह संरक्षक के तौर पर काम करते थे। बता दें कि बीपी अग्रवाल इतने जिद्दी किस्म के इंसान थे कि जो कह दिया वह पत्थर की लकीर होती थी। बताया जाता है कि जब उन्होंने पहली फैक्ट्री के लिए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया तो उनसे कुछ अधिकारियों ने रिश्वत की मांग कर डाली। इस पर उन्होंने रिश्वत देने से साफ-साफ इनकार कर दिया। बताया जाता है कि इसके बाद लंबे समय तक उन्होंने जेनरेटर से ही फैक्ट्री संचालित की। यही वजह है कि उन्होंने बिस्किट के दो महारथियों ब्रिटानिया और पारले समूह के सामने अपना अंपायर खड़ा किया। आज बीपी अग्रवाल की तीसरी पुण्यतिथि पर नोएडा शहर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दे रहा है।Noida News
हरित नोएडा-स्वच्छ नोएडा का संदेश लेकर सड़क पर उतरे नोएडा के सीईओग्रेटरनोएडा– नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।