नोएडा पुलिस का यह भी है चेहरा, बस पकड़कर बच्चियों ने किया धन्यवाद
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 04:42 PM
Noida News: नोएडा पुलिस लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ उनके लिए संवेदशील भी हो रही है। ऐसा ही एक संवेदनशील चेहरा नोएडा जोन पुलिस की पुलिस का देखने को मिला है। गोरखपुर जाने के लिए नोएडा के चिल्ला बॉर्डर खड़ी तीन किशोरियों की बस जाम के चलते छूट गई। बस छूटने से किशोरी काफी हताश और निराश थी। वह रोने लगी थी, तभी नोएडा पुलिस उनके लिए मसीहा बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी समस्या सुनकर उन्हें गोरखपुर की बस पकड़वाई। बस पाकर किशोरियों की खुशी का ठिकाना न रहा। उन्होंने नोएडा पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
गोरखपुर जाने के लिए चिल्ला बॉर्डर पर खड़ी थी तीन किशोरी
नोएडा में रहने वाली तीनों किशोरी गोरखपुर घर जाने के लिए चिल्ला बॉर्डर पहुंची, लेकिन ट्रैफिक की वजह से उनकी बस छूट गई। तीनों के चेहरे पर उदासी छाई हुई थी और लोगों से मदद की गुहार लगाने की तैयारी कर रही थी, तभी मौके पर कांवड़ यात्रा रूट का निरीक्षण करते हुए फेज वन थाना के एसएचओ पहुंचे और उन्होंने छूटी बस को यमुना एक्सप्रेसवे पर रुकवा दी। किशोरियों के साथ में एक पुलिसकर्मी को लगाया और दूसरी बस से उन्हें गोरखपुर जाने वाली बस पकड़वाने में मदद किया। इस दौरान तीनों किशोरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर कहा धन्यवाद नोएडा पुलिस आपकी मदद से घर जाने के लिए बस मिल पाई।
दिल्ली से गोरखपुर के लिए डबल डेकर बस का था इंतजार
दिल्ली से गोरखपुर जाने के लिए प्रति दिन डबल डेकर बस चलती है, यह बस नोएडा होते हुए गोरखपुर जाती है। जिसे पकड़ने के लिए नोएडा के दल्लूपुरा में रहने वाली तीन किशोरी चिल्ला बॉर्डर के पास पहुंची। कांवड़ियों की अधिक भीड़ होने की वजह से उस दिन अधिक ट्रैफिक जाम लगा हुआ था। इस वजह से गोरखपुर जाने वाली बस गंतव्य को निकल चुकी थी। तीनों उदास वहीं खड़ी थी। तभी फेज वन थाना प्रभारी अमित मान पहुंचे और तीनों से परेशानी का कारण पूछा। उन्होंने बताया कि सर बस छूट गई है, अभी ड्राइवर से बात हुई तो बोला बस परी चौक पहुंचने वाली है।
एसएचओ ने बस रुकवाकर बच्चियों को बस पकड़वाई
एसएचओ ने बस और चालक का नंबर लेकर उससे बात कर बोला कि वह धीमी गति से चले और यमुना एक्सप्रेसवे पर बस को रोक ले। इतने में तीनो बच्चियां दूसरी बस से पहुंच जाएंगी। तभी एक बस उधर को जाने के लिए आई और पुलिस ने उसे रोक कर तीनो किशोरियों को बैठा दिया। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से एक पुलिसकर्मी को साथ लगाया। इंस्पेक्टर ने दोनों बसों के ड्राइवरों के बीच बात कराई और दूसरी बसे ने जेवर टोल पर बाबा गोरखनाथ की नगरी जा रही इन तीनों बेटियों को उनकी बस पकड़वा दी। इसके बाद तीनों ने इंस्पेक्टर को कॉल कर बस मिलने की जानकारी दी और सोशल मीडिया पर नोएडा पुलिस की मदद, घटनाक्रम का जिक्र किया।