
Noida News : बीटेक में एडमीशन कराने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। नोएडा के रहने वाले एक युवक से युवती ने दाखिला कराने के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपए की ठगी कर ली। करीब एक साल बीतने के बावजूद एडमीशन नहीं हुआ, तो पीड़ित ने रुपए वापस करने के लिए कहा। अब युवती न तो रुपए वापस कर रही है और न ही एडमीशन करा रही है। ठगी के मामले की शिकायत युवक ने थाना सेक्टर-58 में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक इंस्टीट्यूट में हुई युवती से हुई थी मुलाकात
नोएडा के सेक्टर-12 निवासी नितीश सिंह ने बताया कि उसकी मुलाकात सेक्टर-29 स्थित एक युवती से हुई थी। जहां पर बातचीत के दौरान युवती ने कहा कि वह उसका बीटेक में दाखिला राजस्थान की सनराइज युनिवर्सिटी में करा देगी। उसके भाई उसी विश्वविद्यालय में ऊंची पोस्ट पर हैं। युवती ने पीड़ित की बातचीत अपने भाई से भी कराई। ऐसे में युवक को भरोसा हो गया। 1.60 लाख रुपए में दाखिला कराने के लिए सौदा हो गया। युवक ने बताया कि एक दिन युवती ने सेक्टर-62 स्थित मैट्रो स्टेशन पर बुलाया, यहां पर उसने युवती के खाते में पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपए नकद और 1.06 लाख रुपए खाते में ट्रांसफर कर दिए। जब पीड़ित ने 15 दिन बाद युवती से एडमीशन के बारे में पूछा, तो उसे बताया गया कि सीट क्लियर नहीं है। 15-20 दिन बाद उसका एडमीशन करा दिया जाएगा। जब पीड़ित ने 15 दिन बाद फोन किया, तो युवती ने बताया किबीते सितंबर माह में तुम्हारी क्लासेस शुरू हो जाएंगी।
युवक ने थाना सेक्टर-58 में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि करीब डेढ़ साल तक युवती उन्हें गुमराह करती रही। उनका इस बीच साल भी बर्वाद हो गया। उनकी एक साल की पढ़ाई भी छूट गई। अब पीड़िता से जब अपने रुपए वापस मांग रहे हैं, तो वह न तो रुपए वापस दे रही है और न ही एडमीशन करा रही है। उसे अंदेशा है कि वह ठगी का शिकार हो चुका है।युवती अपने कुछ दोस्तों से बार-बार उसे और उसके भाई को फोन कर धमका रही है। वह पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रही है। अब पीड़ित युवक ने ठगी का शिकार होने पर मामले की शिकायत थाने में की है। पीड़ित युवक ने बताया कि उसे अंदेशा है कि उसके अलावा भी युवती ने कई और युवकों को ठगी का शिकार बनाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।