विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में सोमवार सुबह हालात अचानक बिगड़ गए और इसका सीधा असर पूरे ट्रैफिक नेटवर्क पर देखने को मिला। नोएडा फेज-2 में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर शुरू हुआ कर्मचारियों का विरोध देखते ही देखते उग्र हो गया।

Noida News : नोएडा में सोमवार सुबह हालात अचानक बिगड़ गए और इसका सीधा असर पूरे ट्रैफिक नेटवर्क पर देखने को मिला। नोएडा फेज-2 में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर शुरू हुआ कर्मचारियों का विरोध देखते ही देखते उग्र हो गया। हंगामे, पथराव और आगजनी के बाद नोएडा की कई प्रमुख सड़कों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। स्थिति ऐसी बन गई कि दिल्ली-नोएडा बॉर्डर, NH-9, DND, सेक्टर-62, गाजियाबाद बॉर्डर और आसपास के कई मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कामकाजी दिन होने की वजह से नोएडा से दिल्ली और गाजियाबाद की ओर आने-जाने वाले लोगों को सुबह से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस और ट्रैफिक विभाग मौके पर मौजूद हैं, लेकिन फिलहाल राहत की रफ्तार बेहद धीमी नजर आ रही है।
जानकारी के मुताबिक, नोएडा फेज-2 क्षेत्र में एक कंपनी के कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन सोमवार सुबह अचानक आक्रामक हो गया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने कंपनी परिसर और सड़क किनारे खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। कुछ वाहनों को आग के हवाले किए जाने की भी खबर है। जब हालात संभालने के लिए पुलिस पहुंची, तो भीड़ की ओर से पथराव शुरू हो गया। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। फिलहाल नोएडा का यह इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है और बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। Noida News
इस विरोध प्रदर्शन का असर सिर्फ नोएडा फेज-2 तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरा ट्रैफिक सिस्टम इसकी चपेट में आ गया। नोएडा-गाजियाबाद बॉर्डर, सेक्टर-62, NH-9, मेरठ एक्सप्रेसवे और दिल्ली बॉर्डर पर ट्रैफिक का दबाव तेजी से बढ़ गया। कई जगह वाहन रेंगते नजर आए, जबकि कुछ रूटों पर लंबा जाम लग गया। ऑफिस टाइम के दौरान नोएडा की सड़कों पर बढ़े दबाव ने हालात और खराब कर दिए। भले ही कुछ जगहों से प्रदर्शनकारियों को हटाया गया हो, लेकिन जाम का असर अभी भी बना हुआ है। Noida News
नोएडा में बिगड़े हालात के बाद चिल्ला बॉर्डर को बंद कर दिया गया। इसका असर तुरंत DND फ्लाईवे और दिल्ली से नोएडा आने-जाने वाले मार्गों पर दिखाई दिया। बॉर्डर बंद होने की वजह से ट्रैफिक को दूसरे रास्तों पर मोड़ा गया, जिससे वैकल्पिक रूटों पर भी भारी दबाव बन गया। नोएडा से दिल्ली जाने वाले कई यात्रियों को बीच रास्ते में लंबा इंतजार करना पड़ा। वहीं, गाजियाबाद और इंदिरापुरम की ओर भी ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। Noida News
नोएडा के सेक्टर-62, 63, 64, 65 और 66 के आसपास हालात सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं। इन इलाकों से जुड़े औद्योगिक और कॉर्पोरेट जोन में कर्मचारियों की आवाजाही ज्यादा रहती है, लेकिन प्रदर्शन के कारण यहां चक्का जाम जैसे हालात बन गए। सबसे अधिक असर NH-9 और मेरठ एक्सप्रेसवे पर देखा गया, जहां सुबह से लंबी दूरी तक वाहन फंसे रहे। दिल्ली से नोएडा और गाजियाबाद आने वाले यात्रियों को बेहद धीमे ट्रैफिक का सामना करना पड़ा। नोएडा से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम और खोड़ा क्षेत्र में भी इसका असर साफ देखा गया। Noida News
बताया जा रहा है कि नोएडा में यह विवाद वेतन असमानता को लेकर गहराया। प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का आरोप है कि उन्हें उत्तर प्रदेश में कम वेतन मिल रहा है, जबकि पड़ोसी हरियाणा में न्यूनतम मजदूरी इससे काफी अधिक है। इसी मुद्दे को लेकर कर्मचारियों में पिछले कुछ समय से नाराजगी बढ़ रही थी। रविवार को हुई एक कथित घटना ने तनाव को और बढ़ा दिया। कहा जा रहा है कि उस घटना में एक महिला मजदूर घायल हुई, जिसके बाद सोमवार सुबह बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। देखते ही देखते नोएडा का यह विरोध प्रदर्शन बड़े बवाल में बदल गया। Noida News
अगर आप आज नोएडा, दिल्ली या गाजियाबाद की ओर निकलने वाले हैं, तो कुछ प्रमुख मार्गों से दूरी बनाना बेहतर होगा। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। Noida News
इन रूट्स पर दबाव ज्यादा है:
भीषण दबाव को कम करने के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कई जगह डायवर्जन लागू किया है। चिल्ला बॉर्डर की ओर जाने वाले वाहनों को चरखा गोलचक्कर से मोड़ा जा रहा है। वहीं सेक्टर-59 मेट्रो के नीचे से भी ट्रैफिक को डायवर्ट कर सेक्टर-62 की ओर दबाव कम करने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा परी चौक मार्ग पर भी पुलिस बल तैनात है और जरूरत के मुताबिक वाहनों को वैकल्पिक रास्तों की ओर भेजा जा रहा है। दिल्ली की तरफ जाने वाले यातायात को महामाया फ्लाईओवर से DND टोल की दिशा में डायवर्ट किया जा रहा है। Noida News
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जाम और रूट अपडेट के लिए हेल्पलाइन नंबर 9971009001 जारी किया है। किसी भी आपात स्थिति या ट्रैफिक संबंधी जानकारी के लिए लोग इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल और PAC की तैनाती की गई है। प्रशासन का कहना है कि सबसे पहले नोएडा में यातायात को सामान्य करना प्राथमिकता है, उसके बाद उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Noida News
विज्ञापन