विज्ञापन
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री तथा जनपद प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम, अभिषेक शर्मा (भाजपा जिलाध्यक्ष, गौतमबुद्धनगर) तथा राजीव मित्तल (वन विभाग अधिकारी, गौतमबुद्धनगर) भी मौजूद थे।

Noida News : ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन के नेतृत्व में युवाओं ने ‘जीरो वेस्ट अभियान’ चलाकर पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री तथा जनपद प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम, अभिषेक शर्मा (भाजपा जिलाध्यक्ष, गौतमबुद्धनगर) तथा राजीव मित्तल (वन विभाग अधिकारी, गौतमबुद्धनगर) भी मौजूद थे। Noida News
वाईएसएस फाउंडेशन के समन्वयक दुर्गा प्रसाद दुबे ने ‘नया पेड़ लगाएं, पुराने पेड़ों का संरक्षण करें’ का संदेश देते हुए नागरिकों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार करने और स्टील के बर्तनों को अपनाने की अपील की। इस अवसर पर सलीम बहरीन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। युवाओं ने ‘री-यूज़, रिड्यूस और रीसायकल’ को अपनाने तथा जीरो वेस्ट अभियान को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। Noida News
विज्ञापन