
सार
Noida News : देश के प्रसिद्ध किसान नेता केसरी सिंह गुर्जर को चेतना मंच परिवार ने अपने खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी है। चेतना मंच के कार्यालय में आयोजित एक श्रद्धांजलि गोष्ठी में देहात मोर्चा में केसरी सिंह गुर्जर के सहयोगी रहे बड़े नेताओं ने देश के लिए उनके योगदान को याद किया।
विस्तार
Noida News : आपको बता दें कि देश के जाने-माने किसान नेता केसरी सिंह गुर्जर का शुक्रवार की देर रात निधन हो गया था। शनिवार की दोपहर में उनके पैतृक गांव याकूबपुर के परंपरागत शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। देश के लिए केसरी सिंह गुर्जर के योगदान को याद करने के लिए चेतना मंच के नोएडा के सेक्टर-83 में स्थित मुख्यालय पर एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया।
चेतना मंच के कार्यालय में आयोजित खास विचार गोष्ठी में देहात मोर्चा में उनके सहयोगी रहे नेताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी में देहात मोर्चा के संस्थापक सदस्य व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, दूसरे संस्थापक सदस्य व आजाद समाज पार्टी के नेता सत्यपाल चौधरी, प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता बाबू सिंह आर्य, सपा नेता प्रदीप भाटी, संतराम नागर, गौतमबुद्धनगर जिले में जिला पंचायत के अध्यक्ष रहे गुर्जर विरेन्द्र सिंह डाढा समेत देहात मोर्चा के दिनों में केसरी सिंह गुर्जर के अनेक सहयोगियों ने भाग लिया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता चेतना मंच के संपादक आर.पी. रघुवंशी ने की।
Read Also - Noida News : नोएडा को ‘सेफ सिटी’ के रुप में विकसित करेगी सरकार, प्लान है तैयारविचार गोष्ठी में बोलते हुए सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि केसरी सिंह गुर्जर आज भले ही हमारे बीच न रहे हों किन्तु उनके विचार दुनिया में हमेशा मौजूद रहेंगे। उनकी अध्यक्षता में देहात मोर्चा ने अनेक ऐतिहासिक आंदोलन करके देश व समाज का बड़ा काम किया है। देहात मोर्चा का मुख्य नारा था "जो बोलते नहीं उनकी आवाज"। श्री भाटी ने कहा कि जो लोग जानकारी के अभाव में अपनी समस्याओं को नहीं उठा सकते देहात मोर्चा उनकी आवाज बना। हमारा प्रयास रहेगा कि केसरी सिंह गुर्जर के मार्ग पर चलकर गांव, किसानों, गरीब, भूखे, वंचितों, दलित, शोषित एवं अल्पसंख्यकों की लड़ाई को जारी रखा जाए।
देहात मोर्चा के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे आजाद समाज पार्टी के नेता सत्यपाल चौधरी ने गोष्ठी में कहा कि प्रखर किसान नेता गुर्जर समाज के पुरोधा व देश के प्रसिद्ध अधिवक्ता के रूप में चौ. केसरी सिंह गुर्जर एडवोकेट हमेशा याद रहेंगे। देहात मोर्चा के दिनों में प्रत्येक आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे सामाजिक कार्यकर्ता बाबू सिंह आर्य ने गोष्ठी में बड़े ही भावुक अंदाज में केसरी सिंह गुर्जर को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि केसरी सिंह गुर्जर जिस काम को करने की ठान लेते थे उसको पूरा करके ही विराम लेते थे।
Noida Newsगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे चेतना मंच के संपादक आर.पी.रघुवंशी ने केसरी सिंह गुर्जर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश के गांव व गरीब की आवाज उठाना सबसे बड़ी समाज सेवा है। उस समाज सेवा को केसरी सिंह गुर्जर ने बखूबी निभाया। समाज के लिए उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। प्रसिद्ध शायर मासूम गाजियाबादी के एक शेर को उद्धत करते हुए श्री रघुवंशी नेे कहा कि- "तुम्हारी शख्सियत से सबक लेंगी नई नस्लें, मंजिल पर वही पहुंचा है जो अपने पांव चलता है। मिटा देता है कोई नाम तक खानदानों के, किसी के नाम से मशहूर होकर गांव चलता है।" Noida News