नोएडा शहर में रहने वाली चर्चित TV एंकर रूबिका लियाकत की जान को खतरा है। विभिन्न TV चैनलों में काम कर चुकी रूबिका लियाकत इन दिनों टाइम्स ऑफ इंडिया के चैनल में काम कर रही हैं। रूबिका लियाकत नोएडा के सेक्टर-45 में रहती हैं।

Noida News : नोएडा शहर में रहने वाली चर्चित TV एंकर रूबिका लियाकत की जान को खतरा है। विभिन्न TV चैनलों में काम कर चुकी रूबिका लियाकत इन दिनों टाइम्स ऑफ इंडिया के चैनल में काम कर रही हैं। रूबिका लियाकत नोएडा के सेक्टर-45 में रहती हैं। रूबिका लियाकत के पति नवेद कुरैशी ने रूबिका लियाकत की जान को खतरे का मुद्दा जोर-शोर के साथ उठाया है। रूबिका लियाकत के पति नवेद कुरैशी की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। Noida News
यह भी पढ़े :नोएडा का पांच साल का यह होनहार बालक बन गया सबका लाड़ला
प्रसिद्ध TV एंकर रूबिका लियाकत के पति नवेद कुरैशी की तहरीर के आधार पर नोएडा के सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने BNS की धारा 351(4) के तहत FIR दर्ज कर ली है। FIR दर्ज करने के बाद नोएडा पुलिस ने इस मामले की छानबीन तेज कर दी है। FIR में रूबिका लियाकत के पति ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी के मोबाइल पर पिछले करीब एक महीने से अलग-अलग अज्ञात नंबरों से लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। शिकायत में आशंका जताई गई है कि एंकर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और उनकी लोकेशन तक ट्रैक की जा रही है। FIR के अनुसार शिकायतकर्ता नवेद कुरैशी ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी वर्तमान में Times Now Navbharat में Vice President एवं Executive Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस से तत्काल कार्रवाई करते हुए परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और धमकी देने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। Noida News
इसे भी पढ़े : नोएडा मेट्रो विस्तार को कैबिनेट की मंजूरी,लाखों लोगों का सफर होगा आसान
FIR में कहा गया है कि पिछले लगभग एक महीने से एंकर रूबिका लियाकत के मोबाइल नंबर पर कई अज्ञात मोबाइल नंबरों से लगातार कॉल किए जा रहे हैं। शिकायत के मुताबिक कॉल करने वाले लोग उन्हें जान से मारने, गंभीर परिणाम भुगतने और अन्य आपराधिक धमकियां दे रहे हैं। इन धमकियों के कारण पूरा परिवार भय और मानसिक तनाव के माहौल में जीवन व्यतीत कर रहा है। शिकायत में सबसे गंभीर आरोप यह लगाया गया है कि धमकी देने वाले लोग एंकर रूबिका लियाकत की दैनिक गतिविधियों, उनके आने-जाने और विभिन्न स्थानों पर मौजूदगी से जुड़ी जानकारी भी साझा कर रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि इससे यह आशंका पैदा होती है कि या तो उनकी लगातार निगरानी की जा रही है या फिर किसी माध्यम से उनकी लोकेशन ट्रैक की जा रही है। यदि जांच में यह तथ्य सही पाया जाता है तो यह व्यक्तिगत सुरक्षा और निजता पर गंभीर हमला होगा। Noida News
FIR में यह भी उल्लेख किया गया है कि रूबिका लियाकत एक वरिष्ठ पत्रकार हैं और लंबे समय से देश तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करती रही हैं। शिकायत में कहा गया है कि लगातार मिल रही धमकियां न केवल उनके जीवन के लिए खतरा हैं बल्कि उनके पेशेवर दायित्वों के निर्वहन में भी बाधा उत्पन्न कर रही हैं। साथ ही पूरे परिवार की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मांग की है कि धमकी देने वाले मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच कराई जाए। इसके लिए कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), IPDR, लोकेशन विश्लेषण, डिजिटल फॉरेंसिक जांच तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान की जाए। साथ ही दूरसंचार सेवा प्रदाताओं से आवश्यक जानकारी लेकर सभी डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की भी मांग की गई है। Noida News
FIR में अनुरोध किया गया है कि एंकर रूबिका लियाकत और उनके परिवार की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल पुलिस सुरक्षा, नियमित गश्त और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय उपलब्ध कराए जाएं ताकि किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोका जा सके। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा है कि उनके पास उपलब्ध कॉल लॉग, धमकी देने वाले नंबरों का विवरण और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जांच एजेंसी को उपलब्ध कराए जाएंगे। Noida News
विज्ञापन