
स्कूल एसोसिएशन ने पंकज सिंह का किया समर्थन
नोएडा । स्कूल एसोसिएशन की बैठक रविकांत मिश्रा की अध्यक्षता में विधायक पंकज सिंह के निवास पर आयोजित की गई। अध्यक्ष रविकांत मिश्रा, महासचिव आर एन श्रीवास्तव व अन्य उपस्थित सदस्यों ने शाल पहना कर विधायक का अभिनंदन किया।
संस्था की ओर से अध्यक्ष, महासचिव व अन्य सभी उपस्थित सदस्यों ने चुनाव में भारी बहुमत से जीत के लिए विधायक को शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष, महासचिव व श्रीमती रंजना भार्गव उपाध्यक्ष ने कोरोना काल के कारण सदस्यों को हो रही समस्याओं का उल्लेख किया।
विधायक ने चुनाव के बाद प्राथमिकता पर सभी समस्याओं का निराकरण करवाने के लिए आश्वस्त किया और बीजेपी सरकार के कार्यों को बताते हुए अधिक से अधिक वोट डालने के लिए सबको प्रेरित करने की अपील की ताकि हर नागरिक को वोट डाला जा सके।