Up Election 2022:पंकज सिंह के प्रचार में भाजपा की डिजिटल टीम की अहम भूमिका
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:17 AM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:17 AM
Noida: नोएडा नोएडा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह के प्रचार प्रसार में डिजिटल टीम तथा जनसंपर्क प्रभारी की भूमिका काफी सक्रिय है।डिजिटल टीम द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रत्याशी के पक्ष में जमकर प्रचार किया जा रहा है। पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर घर जाकर भी जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।पार्टी के महामंत्री तथा कार्यक्रम प्रमुख उमेश त्यागी, वरिष्ठ नेताओं की मंत्रणा के बाद भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह तथा अन्य जनसंपर्क की टीमों का कार्यक्रम तैयार करते हैं। उसी के अनुरूप रोज सुबह से देर रात तक गांव, सेक्टर, कालोनी तथा सोसाइटी में सघन प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
भाजपा महामंत्री उमेश त्यागी ने बताया कि इस बार पंकज सिंह रिकॉर्ड मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। उन्हेसस हर वर्ग तथा समाज का उनको पूरा आशीर्वाद तथा समर्थन मिल रहा है।