UP STF का बड़ा एक्शन: नोएडा में SSC की परीक्षा देते 11 मुन्ना भाई गिरफ्तार
भारत
चेतना मंच
20 Sep 2025 03:00 PM
उत्तर प्रदेश एसटीएफ(STF) की लखनऊ यूनिट ने नोएडा में बड़ा एक्शन लिया है। यूपी एसटीएफ ने नोएडा में SSC की परीक्षा में सेंधमारी करने वाले 11 मुन्नाभाई गिरफ्तार किए है। एसटीएफ ने परीक्षा का टेंडर देख रही कंपनी के कुछ कर्मचारियों की मिली भगत की भी संभावना इसमें जताई है और कंपनी के कुछ कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया है। Noida News
आपको बता दें कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एसएससी परीक्षा के लिए कई केंद्र बनाए गए हैं यह परीक्षा आगामी 26 सितंबर तक चलेगी। परीक्षा के दौरान लखनऊ एसटीएफ की यूनिट ने एसएससी परीक्षा में बड़ी सेंधमारी का खुलासा करते हुए 11 मुन्ना भाई गिरफ्तार किए हैं यह सभी एक से डेढ़ लाख रूपए लेकर विकलांग अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा दे रहे थे । नोएडा के थाना फेस दो क्षेत्र में एसटीएफ की यूनिट नहीं है कार्रवाई की है आरोपियों के कब्जे से 14 लाख रुपए से ज्यादा बरामद हुए हैं । खबर पर अपडेट अभी जारी है .... Noida News