दिवाली से पहले नोएडा में शुरू हुआ बड़ा मेला, मिल रहे हर तरह के सामान
नोएडा
RP Raghuvanshi
10 Oct 2025 01:15 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
10 Oct 2025 01:15 PM
उत्तर प्रदेश के शिल्पकारों, कारीगरों और उद्यमियों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने एवं उन्हें विपणन के लिए यू.पी. ट्रेड शो-स्वदेशी मेला 2025 (UP Trade Show - Swadeshi Mela 2025) का भव्य आयोजन नोएडा के सेक्टर-33ए स्थित नोएडा हाट में किया जा रहा है। यह दस दिवसीय मेला 18 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगा। Noida News
डॉ. सोमेंद्र तोमर ने किया मेले का उद्घाटन
मेले का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री (ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग) डॉ. सोमेंद्र तोमर ने किया। इस मौके पर जिलाधिकारी मेधा रूपम, उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार, उद्योग आयुक्त अनिल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी, भाजपा के महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, महामंत्री चंदगीराम यादव, सांसद प्रतिनिधि संजय वाली सहित अन्य अधिकारी, पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
क्या है इस मेले का मुख्य उद्देशय?
इस मेले में गौतमबुद्धनगर जिले के ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी)’ योजना के तहत रेडीमेड गारमेंट्स और टेक्सटाइल उत्पादों के साथ-साथ प्रदेश के हस्तशिल्प, हथकरघा, मिट्टी कला एवं अन्य स्वदेशी उत्पादों का विशेष प्रदर्शन और बिक्री की जा रही है। मेले का मुख्य उद्देश्य दिवाली के पावन अवसर पर प्रदेश के पारंपरिक एवं स्थानीय उत्पादों को आम जनता तक पहुंचाना और स्वदेशी उद्योगों को सशक्त बनाना है।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस मेले में आएं और स्वदेशी वस्तुओं की खरीददारी कर स्थानीय शिल्पकारों और उद्यमियों का उत्साहवर्धन करें। साथ ही जीएसटी दरों में छूट का भी लाभ उठाएं। Noida News