काम की जानकारी: नोएडा से दिल्ली जाने वालों को पढ़नी चाहिए ये खबर
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:33 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:33 AM
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं जिसका सीधा असर नोएडा से दिल्ली आने-जाने वाले लोगों पर पड़ रहा है। 12 अगस्त की रात 10 बजे से लेकर 15 अगस्त तक, नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है। Noida Samachar
गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस ने यह व्यवस्था दिल्ली बॉर्डर पर लगने वाली भीड़ और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए लागू की है। पुलिस का कहना है कि जो वाहन दिल्ली की ओर जाना चाह रहे हैं उन्हें वैकल्पिक रूट से होकर निकलना होगा।
कब से कब तक रहेगा डायवर्जन प्लान?
डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव ने बताया कि, 12 अगस्त रात 10 बजे से 13 अगस्त तक (फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए), 14 अगस्त रात 10 बजे से 15 अगस्त तक (मुख्य समारोह तक) रूट डायवर्जन और भारी वाहनों पर रोक लागू रहेगी। अगर आपको ट्रैफिक से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए या परेशानी हो रही है तो आप 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह रहेगा रूट डायवर्जन प्लान
चिल्ला बॉर्डर
दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से आगे बढ़ेंगे।
डीएनडी बॉर्डर
वाहन डीएनडी टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और फिर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से निकलेंगे।
कालिंदी कुंज बॉर्डर
दिल्ली जाने वाले वाहन यमुना नदी से पहले अंडरपास तिराहा से डायवर्ट होकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से आगे बढ़ेंगे।
यमुना एक्सप्रेसवे
दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन जीरो प्वाइंट से परी चौक, पी-3, कासना, सिरसा होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से निकलेंगे।
परी चौक
दिल्ली की दिशा में जाने वाले वाहन परी चौक से पी-3, कासना, सिरसा के रास्ते ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे तक डायवर्ट किए जाएंगे।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में वीआईपी मूवमेंट, समारोह स्थल और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इससे दिल्ली और उससे सटे इलाकों में यातायात का दबाव नियंत्रित किया जा सकेगा। यदि आप इन दिनों दिल्ली की ओर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो कृपया वैकल्पिक मार्गों की जानकारी पहले ही प्राप्त करें और समय से पहले निकलें ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके। Noida Samachar