
गौतमबुद्घनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ. महेश शर्मा ( Dr. Mahesh Sharma) ने बृहस्पतिवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा से जुड़े इन मुददों को उठाया। सांसद डॉ. महेश शर्मा ( Dr. Mahesh Sharma) ने लोकसभा अध्यक्ष की सीट पर पीठासीन श्रीमती संध्या राय के सामने यह मांग उठाई। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र के नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर उत्तर प्रदेश की शो-विंडो हैं। विश्व पटल पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा ने अपनी पहचान बना ली है।
गौतमबुद्घनगर संसदीय क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में इस समय 8 लाख से अधिक की आबादी है और बड़ी संख्या में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में छात्र भी रहते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जब बसाया गया तो कहा गया था कि यहां मेट्रो आएगी। लेकिन पिछले 8 वर्षों से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए मेट्रो प्रोजेक्ट रूका हुआ है। इस संबंध में उन्होंने जब नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (Noida Metro Rail Corporation) के अध्यक्ष डॉ. लोकेश एम से जानकारी ली तो उन्हें पता चला कि उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) तक मेट्रो के निर्माण के लिए अपने हिस्से की राशि शहरी विकास मंत्रालय को सौंप दी है और पिछले 6 माह से शहरी विकास मंत्रालय के पास मेट्रो परियोजना की फाइल रूकी हुई है।
Noida News :उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम की समस्या विकराल हो गयी है और वहां विकास रूका हुआ है। इसलिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक मेट्रो की परियोजना को जल्द शुरू किया जाए साथ ही ग्रेटर नोएडा के पास जेवर में बनकर तैयार जेवर एयरपोर्ट का लोकार्पण भी जल्द किया जाए। Noida News :