विज्ञापन
नोएडा में मौसम ने ली करवट, धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश से राहत तो मिली लेकिन जगह-जगह जल-जमाव और जाम लगा नजर आया।

Noida News : नोएडा में मौसम ने ली करवट, धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश से राहत तो मिली लेकिन जगह-जगह जल-जमाव और जाम लगा नजर आया। इस जल-जमाव और जाम से नोएडावासी जूझते नजर आए। हालांकि बारिश भीषण गर्मी और उमस से परेशान नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोगों को गुरुवार शाम बड़ी राहत मिली है। दिनभर की तपिश के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला गया है। अचानक उठी धूल भरी आंधी के बाद देखते ही देखते आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा लिया और कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। इस बारिश के कारण सड़कों के किनारे कई जगह पेड़ टूटकर गिर पड़े। आइए चित्रों के माध्यम से इसे देखते हैं।
Noida News




विज्ञापन