हम काम करने वाले लोग हैं, वो आराम करने वाले: कृपाराम शर्मा
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 05:16 AM
नोएडा । नोएडा विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार कृपाराम शर्मा ने अपने जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत यामाहा विहार पहुंचे। जहां जनता ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान कृपाराम शर्मा ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के विजन के साथ कार्य करने वाली पार्टी है जो हर समाज के हर व्यक्ति के अधिकारों को सुरक्षित करने वाली पार्टी है।
उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख मायावती ने मुख्यमंत्री रहते हुए जनपद में अनेकों विकास कार्य किए। इसलिए जनपद ही नहीं प्रदेश की जनता बसपा प्रमुख द्वारा कराये गये कार्यों की वजह से फिर से उन्हें मुख्यमंत्री के पद पर देखना चाहती है।