World Cancer Day: जीवन शैली में बदलाव, सेहतमंद आहार कैंसर पर करें वार
World Cancer Day
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 04:22 PM
World Cancer Day : नोएडा: जीवन शैली में बदलाव, सेहतमंद आहार, अल्कोहल एवं तंबाकू का सेवन न करने से काफी हद तक कैंसर से बचा जा सकता है। विश्व कैंसर दिवस पर जेपी अस्पताल द्वारा 3 वर्षीय क्लोज द केयर गैप कैंपेन के 2 साल पूरे होने पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
World Cancer Day
विश्व कैंसर दिवस के मौके पर जेपी हॉस्पिटल के डायरेक्टर, डिपार्टमेंट ऑफ रेडिएशन ऑंकोलॉजी डॉ. सुदर्शन देने बताया कि कैंसर का शब्द सुनते ही एक भयानक तस्वीर सभी के सामने आ जाती है। लेकिन कैंसर से बचाव के लिए सभी को जागरूक होना होगा। ज्यादातर प्रकार के कैंसर का उपचार इन दिनों देश में उपलब्ध है और इसे नियंत्रित किया जा सकता है। खासतौर पर अगर इसे शुरुआती अवस्था में ही पहचान कर जल्द से जल्द इलाज शुरू कर दिया जाए तो लाखों मरीजों को असमय मृत्यु से बचाया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि अस्पताल द्वारा क्लोज द केयर गैप कैंपेन के द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गैर-सेहतमंद जीवन शैली के साथ-साथ पर्यावरण और जीवन शैली में ऐसे कई कारक है जिसके चलते कैंसर की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल एंड ऑंकोलॉजी के डायरेक्टर डॉ मलय नंदी ने इस अवसर पर कहा कि कैंसर के निदान में देरी होने से इसके शरीर में फैलने की संभावना बढ़ जाती है जो शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाती है।
निदेशक सर्जिकल ऑंकोलॉजी डॉ आशीष गोयल ने बताया कि जीवन शैली में बदलाव, शारीरिक व्यायाम, अल्कोहल एवं तंबाकू का सेवन न करने से कैंसर से बचने की संभावना अधिक रहती है। उन्होंने लोगों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कैंसर के शुरुआती लक्षणों को समझे और कभी भी मदद लेने से ना हिचकें। समय पर मदद मिलने से कैंसर के मरीजों के सफल इलाज और उनके जीवित रहने की संभावना बढ़ जाती है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।