विज्ञापन
विज्ञापन
केरल की झलक नजर आई नोएडा शहर में
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:33 PM
रविवार
को
नोएडा
शहर
में
केरल
प्रदेश
की
झलक
नजर
आई।
नोएडा
शहर
के
सेक्टर
-6
में
आयोजित
ओणम
उत्सव
को
देखकर
ऐसा
लग
रहा
था
कि
मानो
केरल
प्रदेश
की
पूरी
सांस्कृतिक
विरासत
नोएडा
शहर
की
जमीन
पर
उतर
आई
हो।
नोएडा
शहर
में
आयोजित
ओणम
उत्सव
में
बड़ी
संख्या
में
नोएडा
में
रहने
वाले
केरल
प्रदेश
के
नागरिक
मौजूद
थे।
इस
अवसर
पर
नोएडा
क्षेत्र
के
विधायक
पंकज
सिंह
की
उपस्थिति
विशेष
रूप
से
उल्लेखनीय
थी।
Noida News
वर्ल्ड मलयाली काउंसिल ने आयोजित किया भव्य ओणम उत्सव
वर्ल्ड
मलयाली
काउंसिल
(WMC),
उत्तर
प्रदेश
प्रांत
के
तत्वावधान
में
नोएडा
सेक्टर
-6
स्थित
NEZ
ऑडिटोरियम
में
ओणम
उत्सव
का
भव्य
आयोजन
किया
गया।
यह
आयोजन
केरल
की
समृद्ध
सांस्कृतिक
विरासत
और
परंपराओं
को
समर्पित
था
,
जिसमें
सैकड़ों
लोगों
ने
उत्साहपूर्वक
भाग
लिया।
कार्यक्रम
का
शुभारंभ
नोएडा
विधानसभा
क्षेत्र
के
विधायक
पंकज
सिंह
द्वारा
दीप
प्रज्वलन
के
साथ
हुआ।
इस
अवसर
पर
समारोह
की
अध्यक्षता
मुरलीधरन
पिल्लै
,
अध्यक्ष
वल्र्ड
मलयाली
काउंसिल
,
उत्तर
प्रदेश
प्रांत
,
ने
की।
मुख्य
अतिथियों
में
पूर्व
नीदरलैंड
राजदूत
वेणु
राजमणि
(IFS),
नोएडा
प्राधिकरण
के
मुख्य
कार्यपालक
अधिकारी
डॉ
.
एम
.
लोकेश
(IAS),
उत्तर
प्रदेश
महिला
आयोग
की
पूर्व
अध्यक्ष
श्रीमती
विमला
बाथम
,
श्रीमती
राजेश्वरी
त्यागराजन
,
श्री
डॉमिनिक
जोसेफ
,
श्री
शिजु
जोसेफ
,
आचार्य
आर
.
वी
.
त्यागराजन
,
कैलाश
ग्रुप
हॉस्पिटल
की
निदेशक
डॉ
.
पल्लवी
शर्मा
,
श्रद्धा
लोकेश
तथा
पूर्व
राजदूत
डॉ
.
के
.
पी
.
फैबियन
(IFS)
प्रमुख
रूप
से
उपस्थित
रहे।
सभी
अतिथियों
ने
ओणम
पर्व
की
सांस्कृतिक
,
सामाजिक
और
एकात्मता
की
भावना
पर
अपने
विचार
व्यक्त
किए।
यह भी पढ़े: करवाचौथ पर 12 दुल्हनें लुटेरी बन अलीगढ़ से भागीं, लाखों की नकदी और जेवर ले गई साथ
सांस्कृतिक कार्यक्रम से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
नोएडा
शहर
में
आयोजित
केरल
के
खास
कार्यक्रम
में
प्रस्तुत
WMC
ईस्ट
दिल्ली
प्रांत
का
वंचिप्पाट्टु
,
थ्यागराजा
सेंटर
फॉर
म्यूजक़ि
एंड
डांस
द्वारा
वामनावतारम्
,
थिरुवातिराकली
,
मोहिनीयाट्टम
और
भरतनाट्यम
जैसी
पारंपरिक
प्रस्तुतियों
ने
दर्शकों
को
मंत्रमुग्ध
कर
दिया।
इन
रंगारंग
प्रस्तुतियों
ने
केरल
की
लोक
-
संस्कृति
,
नृत्य
और
संगीत
की
अद्भुत
झलक
प्रस्तुत
की।
समारोह
का
समापन
पारंपरिक
‘
ओणसद्या
(
Onasadya
)
के
साथ
हुआ
,
जिसमें
केरल
के
पारंपरिक
व्यंजनों
और
संस्कृति
का
अनूठा
संगम
देखने
को
मिला।
सुगंध
,
स्वाद
और
संगीत
से
सराबोर
इस
आयोजन
ने
उपस्थित
सभी
लोगों
के
हृदय
में
अमिट
छाप
छोड़ी।
आपको
बता
दें
कि
वल्र्ड
मलयाली
काउंसिल
, (
उत्तर
प्रदेश
प्रांत
)
केरल
की
संस्कृति
,
एकता
और
विश्व
बंधुत्व
का
प्रतीक
है।
Noida News
विज्ञापन
संबंधित खबरें
अगली खबर पढ़ें
संबंधित खबरें
चेतना दृष्टि