सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक, यमुना अथॉरिटी ने तैयार किया नया प्लान
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:32 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:32 AM
Noida News : नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के 45 किलोमीटर हिस्से को इंडियन रोड कांग्रेस (IRC) के मानकों के अनुसार सिक्योरिटी फीचर्स से लैस किया जाएगा। यह कदम एक्सप्रेसवे पर हादसों की संख्या को कम करने और यातायात की सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर, कंसल्टेंट कंपनी रीजनल सेंटर फॉर अर्बन एंड इनवायरमेंटल स्टडीज ने एक्सप्रेसवे की विस्तृत जांच की और पाया कि कई सुरक्षा फीचर्स की कमी है। जिनमें सफेद पट्टी की चौड़ाई, बोलार्ड और रिफ्लेक्टर की कमी, साइन बोर्ड का गायब मिलना और कई तरह के कार्यों को सुधारना शामिल हैं। इसके अलावा, क्रैश बैरियर और साइन पोल्स के स्थानों में भी कुछ खामियां देखी गईं।
इन सुधारों में क्या-क्या शामिल?
लेन को अलग-अलग रखने के लिए सफेद पट्टी की चौड़ाई बढ़ाना।
बोलार्ड और रिफ्लेक्टर की कमी को दूर करना।
साइन बोर्ड और किमी प्वाइंट की स्थापना करना।
क्रैश बैरियर और पब्लिक टॉयलेट्स की सही व्यवस्था करना।
इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी एंड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) की क्षमता बढ़ाना।
मंजूरी मिलने के बाद जारी किया जाएगा टेंडर
इसके बाद एस्टीमेट तैयार किया जाएगा और IIT दिल्ली को भेजा जाएगा। जहां से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर जारी किया जाएगा और काम शुरू किया जाएगा। कंपनी ने यह भी बताया कि, सुरक्षा फीचर्स के इन सुधारों को छह महीनों के भीतर पूरा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सिटी सर्विलांस सिस्टम के तहत, एक्सप्रेसवे पर कैमरे भी लगाए गए हैं जो ट्रैफिक की निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। यह प्रणाली ISTMS के तहत काम करती है, और इसके द्वारा एक्सप्रेसवे के सभी प्रमुख हिस्सों की निगरानी की जा रही है।
रोजाना 10 लाख से ज्यादा वाहन करते हैं सफर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे का यह हिस्सा दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ता है और यह आगरा एक्सप्रेसवे से भी जुड़ा हुआ है। यह एक्सप्रेसवे आने वाले समय में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी जुड़ेगा। जिससे इस सड़क की सुरक्षा और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस एक्सप्रेसवे पर रोजाना 10 लाख से ज्यादा वाहन सफर करते हैं, और इन सुधारों से यात्री और वाहन मालिकों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। Noida News