विज्ञापन
नोएडा के बहुप्रतीक्षित भंगेल एलिवेटेड रोड पर अब यातायात व्यवस्था को और सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पिलर नंबर-59 (बरौला टी-प्वाइंट) पर 67.81 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित क्लोवर लीफ इंटरचेंज का शिलान्यास किया।

Noida News : नोएडा के बहुप्रतीक्षित भंगेल एलिवेटेड रोड पर अब यातायात व्यवस्था को और सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पिलर नंबर-59 (बरौला टी-प्वाइंट) पर 67.81 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित क्लोवर लीफ इंटरचेंज का शिलान्यास किया। इस नई सुविधा के बनने के बाद एलिवेटेड रोड पर आवागमन और अधिक आसान हो जाएगा, खासकर बीच से चढ़ने और उतरने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। Noida News
यह भी पढ़े : सीएम योगी ने किया नोएडा प्राधिकरण के नए प्रशासनिक मुख्यालय का उद्घाटन
सेक्टर-40 आगाहपुर से सेक्टर-82 एनएसईजेड तक बने 5.5 किलोमीटर लंबे छह लेन एलिवेटेड कॉरिडोर पर स्थानीय निवासियों की ओर से लंबे समय से इंटरचेंज (लूप) की मांग की जा रही थी। जून 2020 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट के बाद बरौला टी-प्वाइंट पर सीधे कनेक्टिविटी की आवश्यकता लगातार महसूस की जा रही थी। करीब 608 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस एलिवेटेड रोड को पिछले वर्ष नवंबर में यातायात के लिए खोल दिया गया था, लेकिन इंटरचेंज सुविधा के अभाव में इसका पूरा लाभ स्थानीय लोगों को नहीं मिल पा रहा था। नोएडा प्राधिकरण ने प्राथमिक चरण में एलिवेटेड की मुख्य संरचना को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित किया था। अब लगभग सात महीने बाद अतिरिक्त ट्रैफिक इंटरचेंज कार्य की शुरुआत के साथ परियोजना को नई दिशा मिल रही है। यह क्लोवर लीफ इंटरचेंज अगले दो वर्षों में पूरा होने की उम्मीद है। Noida News
इस परियोजना के पूरा होने के बाद नोएडा और आसपास के बड़े आवासीय व औद्योगिक क्षेत्रों की तस्वीर काफी बदल जाएगी। यह क्लोवर लीफ इंटरचेंज पूरे इलाके के लिए एक मजबूत ट्रैफिक लाइफलाइन साबित होने जा रहा है, जिससे रोजाना सफर करने वाले लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। सेक्टर-74 से 79 की 49 सोसायटियों में रहने वाले करीब 3 लाख लोगों की आवाजाही पहले की तुलना में कहीं अधिक सुगम हो जाएगी। वहीं सेक्टर-101, 104, 107, 119, 120 और 121 की 29 सोसायटियों में रहने वाले लगभग 1 लाख लोग भी तेज और बिना बाधा के सफर का लाभ उठा सकेंगे। इसके साथ ही सेक्टर-42, 47, 48 और 49 जैसे पुराने रिहायशी सेक्टरों के अलावा हाजीपुर, बरौला और सलारपुर गांव भी इस उन्नत सड़क नेटवर्क से सीधे जुड़ जाएंगे, जिससे पूरे क्षेत्र में कनेक्टिविटी और यातायात संतुलन और बेहतर होने की उम्मीद है। Noida News
विज्ञापन