
Noida News: बेखौफ बदमाशों ने बीती रात आगाहपुर गांव में एक मोबाइल शॉप का शटर तोडक़र चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से लाखों रुपए मूल्य के मोबाइल फोन व नगदी चोरी कर ले गए। चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
मूल रूप से से बदरपुर के रहने वाले निखिल रेक्सवाल की अगाहपुर गांव में मोबाइल वर्ल्ड के नाम से शॉप है। इसी शॉप में वह मनी ट्रांसफर का भी काम करते हैं। बीती रात्रि वह अपनी शॉप बंद कर ऊपर कमरे पर चले गए। आज सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें शटर टूटा हुआ मिला।
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पता चला कि सुबह के करीब 3:30 बजे शटर तोडक़र एक युवक दुकान में घुसा। उसके पीछे पीछे दूसरा युवक भी दुकान में घुस आया और दोनों ने दुकान में रखे मोबाइल फोन निकाल लिए। इस दौरान आहट होने पर दोनों चोर आनन-फानन में दुकान से बाहर निकल गए। कुछ देर के बाद दोनों चोर फिर दुकान में घुसे और मोबाइल फोन व अन्य सामान को चोरी कर अपने साथ ले गए। निखिल ने इसकी सूचना थाना सेक्टर 49 पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी संदीप चौधरी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कुछ अहम सुराग मिले हैं जल्दी मामले का खुलासा किया जाएगा।
[video width="640" height="352" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp-Video-2023-02-08-at-3.27.25-PM.mp4"][/video]