
Youth News, चेतना मंच: आए दिन समाचार पत्रों व मीडिया में पढ़ने व सुनने को मिलता है कि अमुक शहर अथवा मोहल्ले से कोई युवती अथवा युवक घर छोड़कर भाग गए हैं। इस प्रकार की घटनाओं ने समाज की चिंता बढ़ा दी। सामाजिक कार्यकर्ताओं व समाजशात्रियों का मत है कि घर छोड़कर भाग जाने वाली प्रवृत्ति लगातार बढ़ रही है।
Youth Hindi News: आपको ताजा घटना बताते हैं। यूपी के नोएडा शहर में अकेले एक ही दिन में एक किशोर के भागने का मामला सामने आया है। नोएडा चेतना मंच। अलग-अलग स्थानों से एक किशोर व दो किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के अट्टा गांव से एक नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। अट्टा गांव में किराये पर रहने वाले रमेश काल्पनिक नाम ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गत 19 जुलाई को उसके 16 वर्षीय बहन घर से बाहर गई थी। उसके पश्चात वह वापस नहीं लौटी। उसने अपनी बहन की काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
Youth News, हिन्दी न्यूज़: थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 22 में रहने वाला 14 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। लापता किशोर नौवीं कक्षा में पढ़ता है। किशोर घर से कोचिंग जाने के लिए निकला था। इस संबंध में किशोर के चाचा ने थाना सेक्टर 24 में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है। वहीं, थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 45 स्थित कांशी राम कॉलोनी से 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी के भाई ने एक युवक पर उसके अपहरण का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
Noida News