रामलीला देख कर युवाओं को लेनी चाहिए सही रास्ते पर चलने की सीख : डॉ महेश शर्मा
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 05:56 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 05:56 PM
Noida News : नोएडा (चेतना मंच)। सोमवार को सेक्टर-46 के रामलीला मैदान में श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी नोएडा के दूसरे दिन का शुभारंभ पूजा पाठ के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद डॉ महेश शर्मा द्वारा किया गया। रामलीला पूजन एवं राम जन्म वशिष्ठ द्वारा नामकरण, विश्वामित्र आगमन ताडक़ा वध, आदि लीला का मंचन किया गया।
श्रीराम जन्म महोत्सव के साथ दूसरे दिन हुआ रामलीला का मंचन
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद सांसद डॉ महेश शर्मा ने रामलीला के दूसरे दिन रामलीला मैदान में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रामलीला एक ऐसा धार्मिक कार्य है ,जिसमें प्रत्येक व्यक्ति अपने बच्चों के साथ एक साथ बैठकर देख सकता है। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को भी सीख मिलती है ,कि प्रत्येक व्यक्ति को अच्छे कार्य करने चाहिए, जिससे उसे कभी भी परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पीयूष द्विवेदी, रविकांत मिश्रा, नरेंद्र चोपड़ा, वरिष्ठ पत्रकार एस एस अवस्थी, रामाअवतार सिंह, मदन शर्मा ने अपने विचार रखे।
Noida News
सेक्टर-46 श्री राम लखन धार्मिक लीला
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर महेश शर्मा को पटका एवं स्मृति चिन्ह देकर समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ,वाइस चेयरमैन राजेंद्र जैन, पूनम सिंह, महासचिव गिरजा, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र मित्तल, और समिति के सदस्यों ने सम्मानित किया । इस अवसर पर पंडित कृष्ण स्वामी ने श्री राम जन्म, वशिष्ठ जी द्वारा नामकरण, तथा विश्वामित्र आगमन, ताडक़ा वध और शुभांशु वध की लीला का आयोजन किया। अलावा आयोजन समिति के चेयरमैन मनोज अग्रवाल, वाइस चेयरमैन राजेंद्र जैन, पूनम सिंह, समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, महासचिव गिरजा, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र मित्तल, कृष्ण स्वामी,संजय गोयल, आलोक गुप्ता ,गौरव कुमार, रामवीर यादव, अशोक गोयल, विकास बंसल, संदीप अग्रवाल, बलराज गोयल , कुलदीप गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, अनुज गुप्ता, मुकेश गुप्ता, अभिषेक जैन, पीयूष द्विवेदी, शरद कुमार सिंह, राजीव जैन, राहुल गुप्ता, तेजिंदर मलिक, सौरभ अग्रवाल रोहिणी नागर, डॉक्टर एसपी जैन, नरेश कुचछल, सुमित शर्मा, राकेश गुप्ता ,सुमित मित्तल, वीके गुप्ता, वी राणा, योगेंद्र शर्माआदि मौजूद थे।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।