यूट्यूब चैनल ने वीडिया बनाकर कंपनी को किया बदनाम, FIR
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
20 Jul 2025 08:05 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
20 Jul 2025 08:05 PM
Noida News: नोएडा में एक कंपनी का यूट्यूब चैनल ने गलत तरीके से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसमें कंपनी की छबि धूमिल हुई है। वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में एक यूट्यूब चैनल पर ग्रेटर नोएडा स्थित न्यायालय के आदेश पर नोएडा सेक्टर-63 थाने में केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
इस कंपनी का वीडियो वायरल कर किया गया बदनाम
न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में नेक्सजन एनर्जिया लिमिटेड की ओर से बताया गया कि कंपनी जैव ईंधन और सौर संयंत्र का कारोबार करती है। कंपनी की देश और दुनिया में अच्छी प्रतिष्ठा है। शानदार काम और विश्वसनीयता के कारण कंपनी को भारत सरकार ने पुरस्कृत भी किया है। 2023 में अज्ञात व्यक्ति ने माइंड फुल फैक्ट्स नाम से यूटयूब चैनल शुरू किया। चैनल पर कंपनी के खिलाफ एक-एक करके तीन वीडियो अपलोड किए गए। वीडियो के लिए कंपनी के फर्जी दस्तावेजों और मुहर का इस्तेमाल हुआ। वीडियो के माध्यम से कंपनी के बारे में झूठी और बिना आधार की मनमुताबिक जानकारी फैलाई गई।
अवैध धन की चाहत में वीडियो बनाने की भी आशंका
आशंका जताई गई है कि वीडियो अवैध धन की चाहत के मकसद से डाली गई। इससे कंपनी की छवि को काफी नुकसान हुआ। चैनल, उसके वीडियो और दिखाए गए तथ्यों का कंपनी से कोई लेना देना नहीं है। वीडियो वायरल इसलिए किया गया है ताकि कंपनी के ग्राहकों का विश्वास घटे और अवैध तरीके से धन की पूर्ति हो सके। चैनल पर कार्रवाई के लिए कंपनी की ओर से यूटयूब प्रबंधन को भी पत्र लिखा गया था। प्रबंधन की ओर से चैनल के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था पर इसे ब्लॉक नहीं किया गया। सेक्टर-63 थाने और पुलिस अधिकारियों से भी इस संबंध में शिकायत की गई पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में कंपनी ने न्यायालय का रुख किया। अब चैनल के खिलाफ केस दर्ज हो गया है।Noida News