बिहार चुनाव 2025 में बुलडोजर बाबा की एंट्री, विपक्ष में हलचल तेज
भारत
चेतना मंच
16 Oct 2025 12:29 PM
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) का बिगुल बज चुका है और सियासी तापमान तेजी से चढ़ रहा है। सीटों के बंटवारे के बाद अब सभी दल मैदान में उतर चुके हैं। ऐसे में अब भाजपा ने भी अपने सबसे प्रभावशाली स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की धमाकेदार एंट्री से सियासी हलचल तेज हो गई है। -CM Yogi Adityanath
योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) गुरुवार को दानापुर और सहरसा में बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे। योगी खुद इस बात की पुष्टि करते हुए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट किया है।
"नमस्कार बिहार के बहिनों-बंधुगण! माता जानकी की पावन भूमि एवं भगवान बुद्ध की ज्ञान भूमि बिहार में आज दानापुर और सहरसा की जनता-जनार्दन के बीच जाकर संवाद करने का अवसर मिलेगा। यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। बिहार की विकास यात्रा को और अधिक गति, गरिमा और गौरव देने के लिए डबल इंजन की सरकार सतत आगे बढ़ती रहेगी।"
रामकृपाल यादव और आलोक रंजन के समर्थन में रैली
सीएम योगी सुबह 11:45 से 12:20 बजे तक दानापुर में भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव के समर्थन में जनसभा करेंगे। रामकृपाल यादव यहां से नामांकन दाखिल करेंगे। इसके बाद योगी आदित्यनाथ सहरसा पहुंचेंगे, जहां वो डॉ. आलोक रंजन की नामांकन रैली और जनसभा में शामिल होंगे।
बुलडोजर बाबा के नाम से देशभर में मशहूर सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का चुनावी स्ट्राइक रेट भाजपा में सबसे ऊंचा माना जाता है। हालिया हरियाणा और दिल्ली विधानसभा चुनावों में भी उनके प्रचार से पार्टी को जबरदस्त बढ़त मिली थी। यही कारण है कि अधिकांश बीजेपी उम्मीदवार चाहते हैं कि योगी उनके क्षेत्र में प्रचार करें। उनकी रैलियों में बुलडोजर और जेसीबी की मौजूदगी एक प्रतीक बन चुकी है – एक ऐसा प्रतीक जो विरोधियों में डर और समर्थकों में जोश भर देता है।
बिहार में डबल इंजन की सरकार का नया एजेंडा
भाजपा योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की लोकप्रियता को भुनाकर बिहार में एक बार फिर से डबल इंजन सरकार की वापसी सुनिश्चित करना चाहती है। विकास, कानून-व्यवस्था और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जैसे मुद्दों को लेकर सीएम योगी की रैलियों में खास फोकस देखने को मिलेगा। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की बिहार में एंट्री को भाजपा के चुनावी मास्टरस्ट्रोक के तौर पर देखा जा रहा है। अब देखना यह होगा कि बुलडोजर बाबा की हुंकार से बिहार की सियासत में क्या नया मोड़ आता है।