Delhi Political : एमसीडी चुनाव से पहले ‘आप’ की पार्षद भाजपा में शामिल
AAP councilor joins BJP before MCD elections
भारत
चेतना मंच
24 Apr 2023 10:33 PM
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर चुनाव से पहले द्वारका सी. वार्ड से आम आदमी पार्टी (आप) की पार्षद सुनीता सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। एमसीडी के महापौर और उप महापौर पदों के लिए 26 अप्रैल को चुनाव होने हैं।
भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सुनीता का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘आप’ में आम स्वयंसेवकों के साथ बंधुआ मजदूर जैसा व्यवहार किया जा रहा है। सुनीता के ‘आप’ छोड़कर भाजपा में शामिल होने का हालांकि आगामी महापौर चुनाव पर बहुत कम असर होगा।
दिसंबर 2022 में हुए एमसीडी चुनाव में ‘आप’ ने 134 वार्डों में जीत हासिल कर भाजपा को मात दी थी। भाजपा ने 250 वार्ड में से 104 में जीत दर्ज की थी। सुनीता के अलावा ‘आप’ से पूर्व में, बवाना वार्ड के पार्षद राम निवास भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। पश्चिमी दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि आप के कई अन्य नेता घुटन महसूस कर रहे हैं। उनके जल्द ही भाजपा में शामिल होने की उम्मीद है। सुनीता ने कहा कि उनके भाजपा खासकर प्रवेश वर्मा के साथ घनिष्ठ संबंध हैं। उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने की इच्छा व्यक्त की।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।