Gandhiji's death anniversary : बापू की शिक्षाएं रामराज्य और विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त करती हैं : योगी आदित्यनाथ
Bapu's teachings pave the way for Ramrajya and world peace: Yogi Adityanath
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:33 AM
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षाएं रामराज्य और विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त करती हैं।
योगी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। बापू के समग्र चिंतन में मनुष्यता, स्वतंत्रता एवं समरसता का आह्वान है। उनकी शिक्षाएं रामराज्य और विश्व शांति की संकल्पना की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त करती हैं।
इससे पहले सीएम योगी ने लखनऊ में जीपीओ पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।