
Rajsthan Chunav 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है। राजस्थान प्रदेश में सक्रिय 11 पत्रकारों के एक समूह ने विश्लेषण किया है कि जादूगर के उपनाम से प्रसिद्ध राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जादू एक बार फिर चलेगा। राजस्थान चुनाव 2023 में एक बार फिर कांग्रेस पार्टी जितेगी और सरकार बनेगी।
आपको बता दें कि राजस्थान में इसी साल नवंबर या दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने है। इन चुनावों के नतीजों को लेकर अनेक सर्वेक्षण तथा विश्लेषण सामने आ रहे हैं। हाल ही में एक ताजा विश्लेषण सामने आया है। इस विश्लेषण में राजस्थान के 11 सक्रिय पत्रकारों की राय शामिल की गई है। इन पत्रकारों ने दावा किया है कि राजस्थान में एक बार फिर से वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही मुख्यमंत्री बनेंगे। इस विश्लेषण में अनेक तर्क दिए गए हैं।
पहले आपको बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जादूगर भी कहा जाता है। दरअसल, अशोक गहलोत के पिता जी लक्ष्मण सिंह गहलोत एक प्रोफेशनल जादूगर थे। वें देश विदेश में जादूगिरी के स्टेज किया करते थे। बचपन में पिता जी के साथ अशोक गहलोत भी जादू के शो में जाया करते थे। इसी कारण अक्सर अशोक गहलोत को जादूगर गहलोत के नाम से भी पुकारा जाता है। अनेक मौकों पर विश्लेषक उन्हें राजनीति का जादूगर भी बुलाते हैं। अशोक गहलोत राजनीति के कुशल खिलाड़ी हैं। इस कारण भी मुहावरे के तौर पर उन्हें जादूगर कहा जाता है।
अशोक गहलोत अब तक 5 बार सांसद, 3 बार विधायक व दो बाद मुख्यमंत्री बन चुके हैं। उनके तमाम समर्थकों का दावा है कि वे राजस्थान की राजनीति के खास जानकार हैं। इस कारण उनकी बनाई गई रणनीति के बल पर वे एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।
India or Bharat : ‘भारत’ या ‘इंडिया’ नहीं, ये 12 नाम भी हैं अपने देश के, जानें पूरा इतिहास
आपको बता दें कि राजस्थान में विधानसभा के कुल 200 विधानसभा क्षेत्र (200 सीट) हैं। वर्तमान विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के पाले में 106 विधायक हैं। भाजपा के 72 और राष्ट्रीय लोकदल के 3 विधायक हैं। इस बार के चुनाव में भाजपा 150 से अधिक सीट जीतने का दावा कर रही है। उधर, कांग्रेस के नेता भी दावा कर रहे हैं कि राजस्थान चुनाव 2023 में उनकी पार्टी 150 से अधिक सीट जीतकर एक बार फिर से सरकार बनाएगी।
चेतना मंच ने राजस्थान के अलग अलग जिलों में सक्रिय 11 पत्रकारों से लंबी बातचीत की है। इस बातचीत में ज्यादातर पत्रकारों ने दावा किया है कि राजस्थान में एक बाद फिर ''जादूगर का जादू चलेगा''। यानि इन पत्रकारों का मत है कि राजस्थान के 2023 के चुनाव के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आने वाले हैं। पत्रकारों की माने तो राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के पास कोई लोकप्रिय चेहरा नहीं है।
भूतपूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे सिंधिया के साथ भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का 36 का आंकडा है। केंद्रीय नेतृत्व व सुश्री वसुंधराराजे सिंधिया की रार अनेक बार खुलकर सामने आ चुकी है। ऊपर से अशोक गहलोत ने प्रदेश में जातीय गणित को पूरी तरह से समझ कर अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए है। उन्होंने प्रदेश में युवा वर्ग को आगे करके चुनाव जीतने की मजबूत रणनीति बनाई है। इसी प्रकार के अनेक तर्क देते हुए पत्रकारों का दावा है कि राजस्थान में एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी की सरकार बन जाएगी। Rajsthan Chunav 2023